पूर्व मन्त्री गौरीशंकर शेजवार, बेटे मुदित समेत 3 नेताओं को बीजेपी ने थमाया नोटिस

BJP ऑफिस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मतदान (Voting) के बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर बीजेपी (BJP) सख्त हो गई है| भाजपा ने पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार (Gaurishankar Shejwar), उनके बेटे मुदित शेजवार और पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार को नोटिस थमाया है। तीनों नेताओं से सात दिन में जवाब मांगा गया गया है|

दरअसल, पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार और मुदित को पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायत मिलने पर यह नोटिस दिया गया है| जिसमे कहा गया है कि साँची उपचुनाव के घोषित प्रत्याशी के विरुद्ध लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियां की गई हैं| इसकी शिकायत बीजेपी नेतृत्व तक पहुंची| पार्टी ने इसे घोर अनुशासनहीनता की परिधि में माना है, दोनों नेताओं को सात दिन के भीतर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के समक्ष स्पष्टीकरण देने को कहा गया है|

इससे पहले मतदान पूर्व मुदित शेजवार के पार्टी से निष्कासित किये जाने की खबरें और एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसका भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने खंडन किया था। इसके अलावा पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार को भी नोटिस दिया गया है। इसके पहले पूर्व विधायक और गजराज सिंह सिकरवार के बेटे सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews