प्रदेश की इस हॉट सीट पर नतीजों के पहले ही शुरू हुआ जीत का जश्न

प्रदेश की इस हॉट सीट पर नतीजों के पहले ही शुरू हुआ जीत का जश्न

देवास, सोमेश उपाध्याय। मालवा की सर्वाधिक हॉट सीट बन चुकी हॉटपिपल्या विधानसभा में नतीजों के पहले ही बीजेपी समर्थकों ने जीत का जश्न मनाना शुरु कर दिया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन चौराहे पर रुझानों के साथ ही आतिशबाजी कर झंडे लहराना शुरू कर दिया। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता भी जमा हो कर नारेबाजी करने लगे।

यहां शुरुआती दौर में काँग्रेस ने बढ़त बनाई थी। कांग्रेस प्रत्याशी 1171 मतों से आगे रहे उसके बाद दूसरे राउंड में भी कांग्रेस 4400 मतों से आगे रही। लेकिन फिर लगातार भाजपा की बढ़त बनती गई और तीसरे राउंड में भाजपा 1732 वोट से आगे, चौथे और पाँचवे राउंड में भी बीजेपी ने बड़त बनाई और छठे राउंड में भाजपा प्रत्याशी 4981 मतों से आगे हुए।

रुझानों के बाद पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने भी समर्थकों के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया।जोशी ने कहा कि जितने बम्पर वोट मिले थे जीत भी उतनी ही बम्पर होंगी। हालांकि अभी नतीजे आना शेष है परन्तु दोनो ही दल अपने जीत के दावे करने में पीछे नही हट रहे है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews