उपचुनाव: करीब 40 कांग्रेसियों पर एफआईआर, बरगी विधायक का नाम भी शामिल, हुई चूक

पुलिस

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया| 2 दिन पहले शगुन गार्डन में बिना अनुमति की बैठक कर रहे करीब 30- 40 कांग्रेसियों पर बीती रात कोतवाली थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है।

13 नामजद लोगो सहित 30 से 40 अज्ञात लोगों पर यह प्रकरण दर्ज हुआ है। एफएसटी टीम ने मौके पर कांग्रेसियों को मीटिंग करते पकड़ा था।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में बरगी के कांग्रेस विधायक संजय यादव भी थे। एफआईआर में बरगी विधायक का उल्लेख भी है, मगर नाम सचिन यादव लिखा गया है। यह एक बड़ी चूक भी इस मामले में एफ आई आर दर्ज करने के दौरान सामने आई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews