मेहगांव में 60 गोहद में 55 प्रतिशत वोटिंग, तीन केंद्रों पर फायरिंग, एक पर EVM तोड़ी

मेहगांव में 60 गोहद में 55 प्रतिशत वोटिंग, तीन केंद्रों पर फायरिंग, एक पर EVM तोड़ी

भिण्ड, गणेश भारद्वाज| भारी सुरक्षा के बीच भिण्ड की 12- मेहगांव व 13 गोहद विधानसभा में मतदान संपन्न हुआ। मेहगांव में जहां 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ वहीं गोहद में 55 फीसदी के आसपास मतदान हुआ। मेहगांव में जहां सोंधा, पचेरा व खोकीपुरा में मतदान केंद्र के बाहर गोली चलने से कुछ देर मतदान प्रभवित हुआ। सोंधा में करीब 30 – 40 भाजपा समर्थकों के द्वारा मतदान केंद्र कब्जाने की कोशिश की गई। पर सुरक्षा बलों व ग्रामीणों की सक्रियता से उपद्रवियों को खदेड़ दिया गया।

इन उपद्रवियों ने बाद में पुलिस से भी कुछ देर लोहा लेने का प्रयास किया था। वहीं इसी विधानसभा क्षेत्र के लिलोई मतदान केंद्र पर कुछ उपद्रवियों द्वारा मशीन को तोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी के भतीजे रिंकू पर मशीन तुड़वाने का आरोप लगाया है। यहां ग्रामीणों ने मशीन टूटने के बाद यह कहते हुए मतदान नहीं किया कि जब तक उपद्रवी पर एफआईआर नहीं होगी तब तक मतदान नहीं करेंगे। समय समाप्त होने तक वहां मतदान नहीं कराया जा सका। यहां रिपोल होने की संभावना बन रही है। गोहद विधानसभा में 2 बजे तीन प्रमुख प्रत्यशियों को नजरबंद किया गया वहीं मेहगांब में कांग्रेस प्रत्याशी हेमन्त कटारे के भाई योगेश कटारे व भाजपा प्रत्याशी ओपीएस भदौरिया के भतीजे भारत सिंह उर्फ रिंकू को पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया था। कुल मिलाकर इस क्षेत्र की तासीर देखते हुए दोनों विधानसभाओं में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ।

हालांकि मेहगांव से कांग्रेस प्रत्याशी हेमन्त कटारे ने भाजपा पर कई मैदान केंद्र कब्जाने का आरोप लगाया है। मतदान समाप्ति के समय अंधेरा होने से मतदान कर्मियों को थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ा। और अंतिम एक घण्टे में मतदान भी ज्यादा नहीं हुआ। अब आने वाली दस तारीख को मेहगांब के 38 व गोहद के 15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैंसला होगा। हालांकि यहां मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच ही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews