सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खिलाई मिठाई, बीजेपी में जश्न शुरू

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खिलाई मिठाई, बीजेपी में जश्न शुरू

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव (by election) की मतगणना (counting) का दौर जारी है और दोपहर होते-होते जो रूझान सामने आए हैं, वो बीजेपी (bjp) को उत्साह में डालने वाले हैं। करीब 19 सीटों पर भाजपा बढ़त लेती हुई दिख रही है और इन रूझानों के साथ ही पार्टी में जश्न मनना भी शुरू हो गया है। बीजेपी कार्यालय पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) ने वीडी शर्मा, सुहास भगत, गोपाल भार्गव सहित कई नेताओं को खुद मिठाई खिलाकर बधाई दी।

अब तक आए रूझानों से तस्वीर साफ होती दिखाई दे रही है कि बीजेपी बहुमत हासिल करेगी और सत्ता में काबिज रहेगी। हालांकि अभी तक नतीजे नहीं आए हैं लेकिन रूझानों में बीजेपी की बढ़त बरकरार है। इस बढ़त के साथ ही प्रदेश में जहां जहां उपचुनाव हुए, वहां अधिकांश स्थानों पर बीजेपी ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। इधर राजधानी में भी जश्न (celebration) का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी कार्यालय में खुद अपने हाथों से प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, सुहास भगत, गोपाल भार्गव सहित कई नेताओं को मिठाई खिलाई और सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर अन्य नेताओं ने भी एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। बीजेपी अब अपनी जीत के प्रति बेहद आशान्वित है और इस बात की खुशी सभी के चेहरों पर साफ नजर आ रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews