कमलनाथ को ‘कमरनाथ’ कहने पर भड़की कांग्रेस, बीजेपी सांसद के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत

कमलनाथ को ‘कमरनाथ’ कहने पर भड़की कांग्रेस, बीजेपी सांसद के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| उपचुनाव (Byelection) की तारीख नजदीक आते ही जुबानी हमले तेज हो गए हैं| इंदौर में बीजेपी सांसद शंकर लालवानी (Shankar Lalwani) ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) की अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस के साथ वाली फोटो को दिखाते हुए उन्हें ‘कमरनाथ’ कहा| इसको लेकर अब कांग्रेस आक्रामक हो गई है| कांग्रेस (Congress) ने चुनाव आयोग को शंकर लालवानी की शिकायत की है|

कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग दी गई शिकायती पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में उपचुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है और इस दौरान किसी व्यक्ति पर टिप्पणी, झूठी टिप्पणी, अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहता है| लालवानी ने अशोभनीय टिप्पणी कर कमलनाथ जो कि कई जिम्मेदार पद पर रहे हैं, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की छवि खराब करने का कार्य किया है, लालवानी के विरुद्ध आदार्श आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जाए|

दरअसल, गुरुवार को इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते उन्हें कमरनाथ बताया| लालवानी ने कहा- कल सांवेर में जनसंपर्क के दौरान हमारी एक बहन मिली, जो डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री का नाम कमलनाथ है। इसके बाद उन्होंने मुझे एक फोटो दिखाई और कहा कि ये कमलनाथजी नहीं, कमर नाथजी हैं। अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि उनका हाथ किधर है, ये देख लो। कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि गांव की एक बहन ने मुझे बताया कि ये कमलनाथ जी नही बल्कि कमरनाथ है।

जो तस्वीर बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल है उस तस्वीर को सांसद शंकर लालवानी ने दिखाया और कहा कि ये मैं नही बोल रहा बल्कि ग्रामीण बोल रहे है कि ये कमलनाथ नही बल्कि कमरनाथ है क्योंकि तस्वीर में पूर्व सीएम का हाथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की कमर पर है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews