जनसंपर्क करने से रोकने पर भड़कीं राम सिया भारती, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

जनसंपर्क करने से रोकने पर भड़कीं राम सिया भारती, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

छतरपुर, संजय अवस्थी| जिले बड़ा मलहरा विधानसभा सीट (Bada Malhera Assembly) पर मंगलवार को मतदान होना है| प्रचार का शोर थम चुका है, अब प्रत्याशी घर घर जाकर जनसम्पर्क कर रहे हैं| इस बीच मतदान (Voting) से एक दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती (Ramsiya Bharti) के वाहन को पुलिस द्वारा रोकने से नया विवाद खड़ा हो गया|

कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को पुलिस ने रोक लिया, इस पर उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं| कांग्रेस प्रत्याशी का आरोप है कि सोमवार को वे जब घुवारा क्षेत्र में प्रचार कर रही थी उसी दौरान उनको महिला पुलिस अधिकारी ने रोका और रोककर उनके साथ अपशब्दों का प्रयोग किया है, उनको प्रताड़ित किया है इतना ही नहीं राम सिया भारती ने कहा है कि पुलिस उन्हें जान से मार दे लेकिन प्रताड़ित न करें| उनको चेहरा ढंकने की बात भी कही गई| रो-रो कर राम सिया भारती ने अपनी व्यथा सुनाई।

गौरतलब है कि बड़ा मलहरा उपचुनाव के मद्देनजर कई बार कांग्रेस पार्टी के द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि जिला प्रशासन एवं पुलिस कांग्रेसियों पर दबाव बना रही है, उन पर मुकदमे दर्ज कर रही है कहीं ना कहीं सत्ताधारी पार्टी अपनी सत्ता का दुरुपयोग कर रही है| एक बार फिर कांग्रेस प्रत्याशी ने पुलिस प्रशासन को निशाने पर लिया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews