राहुल लोधी के कांग्रेस छोड़ने पर भड़के दिग्विजय, कहा-मामा के झोले की काली कमाई में एक और विधायक बिका

राहुल लोधी के कांग्रेस छोड़ने पर भड़के दिग्विजय, कहा-मामा के झोले की काली कमाई में एक और विधायक बिका

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल लोधी (Rahul Lodhi) के इस्तीफे और बीजेपी (BJP) में शामिल होने के बाद कांग्रेस (Congress) की तरफ से हमले तीखे हो गए हैं| पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने बड़ा हमला बोला है| उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लगता है भाजपा में असली भाजपाइयों से अधिक बिके हुए गद्दार कॉंग्रेसी मामा भर देगा। मुझे ईमानदार भाजपाइयों पर दया आती है|

दरअसल, रविवार को 28 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा| दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल लोधी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए| एक और विधायक के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है|

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा-मामा के झोले की काली कमाई में एक और विधायक बिका। लगता है भाजपा में असली भाजपाइयों से अधिक बिके हुए गद्दार कॉंग्रेसी मामा भर देगा। मुझे उन ईमानदार संघ व भाजपा के कार्यकर्ताओं पर दया आती है जिन्होंने भाजपा को यहाँ तक पहुँचाया। जयंत मलैया जी कहॉं हैं।

इधर, अरुण यादव ने भी शिवराज पर हमला बोला| उन्होंने कहा शिवराज अभी तो 28 में से 25 स्थानों पर आपको जनता के बीच जाने पर जिस विरोध का सामना करना पड़ रहा है, उस संकेत को भी नासमझ कर आप राजनैतिक बेशर्मी की इंतिहा कर रहे है। नैतिक मूल्यों में गिरने से अभी भी बाज नही आ रहे है, ऐसा न हो कि जनता भाजपा को जमीन में इतना गाड़ देगी के निकल नहीं पाओगे।

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1320336791577083905

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews