दिग्विजय पहुंचे चुनाव आयोग, कहा- अधिकारियों के दम पर जीतना चाहते हैं शिवराज

दिग्विजय पहुंचे चुनाव आयोग, कहा- अधिकारियों के दम पर जीतना चाहते हैं शिवराज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Byelection) में जीत के लिए बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) दोनों ही दल एड़ी छोटी का जोर लगा रही हैं| इधर कांग्रेस को प्रदेश के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर भरोसा नहीं है| इस मामले में अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) चुनाव आयोग (Election Commission) पहुँच गए| ग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए कहा- कर्मचारियों और अधिकारियों के सहारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव जीतना चाहती है।

दिग्विजय सिंह ने बीजेपी नेताओं के विवादित बयान को लेकर भी आयोग से शिकायत की और कार्रवाई करने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनावी व्यवस्था को लेकर आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत की। उन्होंने कहा कि हमें चुनाव ड्यूटी में लगे कई स्थानों पर बेईमान अधिकारी कर्मचारियों पर भरोसा नहीं है। भाजपा सरकार चुनाव अधिकारियों के दम पर इलेक्शन जीतना चाहती है। भाजपा को जनता पर भरोसा नहीं है।

दिग्विजय ने सवाल उठाये हैं कि कोविड सस्पेक्ट के नाम पर अशासकीय पोस्टल बैलट किसे इश्यू हुए, इस बात की जानकारी हमें अब तक नहीं दी गई, जबकि यह काम 14 अक्टूबर को पूरा हो गया है। उम्मीदवारों को नाम वापसी के ही दिन वोटर लिस्ट मिल जाना चाहिए, लेकिन इसमें देरी की गई। कोविड का ध्यान रखते हुए 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग, दिव्यांग और संदिग्ध कोविड लोगों के पोस्टल बैलेट लिए गए। सूची तय हो गई, लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवारों को जानकारी आज तक नहीं मिली। पोस्टल बैलेट डालना शुरू हो गया। यह तो निर्धारित प्रक्रिया का पालन ही नहीं हो रहा है। नाम और पते तो दे दीजिए। सिंह ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से मिलकर इस बात की मांग की है कि हमें पोस्टल बैलट के नाम, पते दिए जाएं। जिन प्रत्याशियों के खिलाफ मामले दर्ज हैं उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews