MP उपचुनाव 2020 : कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व विधायक बीजेपी में शामिल

MP उपचुनाव 2020 : कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व विधायक बीजेपी में शामिल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Byelection) के लिए 3 नवंबर को मतदान होना है| इससे पहले राजनीतिक दल अंतिम दौर में पूरी ताकत लगा रहे हैं| इस दौरान दल बदल का दौर भी जारी है| बीजेपी (BJP) ने कांग्रेस (Congress) को एक और बड़ा झटका दिया है| अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा में पूर्व विधायक ने भाजपा का दामन थाम लिया| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने (Shivraj Singh Chauhan) पूर्व विधायक प्रमिला सिंह (Pramila Singh) को बीजेपी की सदस्यता दिलाई|

प्रमिला सिंह की बीजेपी में ही थी, लेकिन 2018 में जैतपुर विधानसभा से टिकट नहीं मिलने से नाराज विधायक प्रमिला सिंह ने भाजपा से त्यागपत्र देकर कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी| बाद में प्रमिला सिंह ने शहडोल सीट से कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ा| लेकिन सफलता नहीं मिली|

तब भाजपा उम्मीदवार हिमान्द्री सिंह ने उन्हें चार लाख से अधिक मतों से पराजित किया था। अनूपपुर विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह के समर्थन में आयोजित सभा में पूर्व विधायक ने कांग्रेस का हाथ छोड़ एक बार फिर भाजपा का दामन थाम लिया| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews