दूसरी सीट भी बीजेपी के खाते में, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग 29 हजार से अधिक वोटों से जीते

दूसरी सीट भी बीजेपी के खाते में, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग 29 हजार से अधिक वोटों से जीते

मंदसौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में खंडवा की मांधाता सीट के बाद दूसरा नतीजा भी बीजेपी के खाते में गया है। दोपहर करीब ढाई बजे मंदसौर जिले (mandsaur) की सुवासरा सीट (suwasra seat) से हरदीप सिंह डंग (hardeep singh dang) 29440 वोट से चुनाव जीत गए हैं। हरदीप सिंह डंग ने कांग्रेस प्रत्याशी राकेश पाटीदार को करारी शिकस्त देते हुए ये जीत दर्ज कराई है।

बता दें कि साल 2018 में भी इस सीट से हरदीप सिंह डंग ही जीते थे। लेकिन उस समय वे कांग्रेस प्रत्याशी थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक हरदीप सिंह डंग सबसे पहले इस्तीफा देने वाले विधायकों में शामिल थे। इस बार वे इसी सीट से बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में विजयी हुए हैं। 2018 के मुख्य चुनाव में सुवासरा सीट से 2.60 लाख मतदाता थे, जिनमें से 81.48 प्रतिशत लोगों ने मतदान ने किया था। उस समय के चुनाव में इस सीट से जीत का अंतर सबसे कम मात्र 350 वोटों का था। इस बार भी ये सीट हरदीप सिंह डंग के लिये साख का विषय थी, और उन्होने अपना ही इतिहास दोहराते हुए फिर यहां से जीत हासिल की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews