जीतू पटवारी ने बताया- किस कांग्रेस विधायक से कमलनाथ ने कहा था “चलो- चलो”

jitu patwari

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (madhya प्रदेश) में 28 सीटों के लिए उपचुनाव (byelection) का जोर शबाब पर है और कांग्रेस (Congress) का दामन छोड़कर बीजेपी (BJP) के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले पूर्व विधायक हर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान मंच से इस बात को जरूर कह रहे हैं कि वे कमलनाथ सरकार (Kamalnath Government) के भ्रष्टाचार (Corruption) के चलते कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामने पर मजबूर हुए।

यह पूर्व विधायक पार्टी छोड़ने के साथ ही यह कहते रहे हैं कि कमलनाथ के पास में उनकी समस्याएं सुनने के लिए समय ही नहीं था और वे जब भी उनसे मिलने वल्लभ भवन जाते थे तो कमलनाथ 2 मिनट की मुलाकात के बाद कह देते थे “चलो -चलो”। यह “चलो -चलो” जुमला इस कदर प्रसिद्ध हो गया है कि कमलनाथ के खिलाफ बीजेपी ने इसे एक पंच लाइन ही बना लिया है। लेकिन इन दिनों जीतू पटवारी का, जो पूर्व मंत्री कमलनाथ सरकार में रहे हैं, एक वीडियो वायरल हो रहा है जो सुवासरा क्षेत्र में जनसभा के दौरान का है और उस दौरान वे कह रहे हैं कि कमलनाथ ने तत्कालीन कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग (Hardeep Singh Dung) से कहा था “चलो-चलो” ।

जनसभा में पूरा वाक्या बताते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि मंदसौर में उस समय कुणाल चौधरी के भाई हितेश चौधरी एसपी हुआ करते थे और वे कमलनाथ सरकार की एंटी माफिया मुहिम को तेजी के साथ चला रहे थे। इसी बीच जीतू पटवारी से हरदीप सिंह डंग ने शिकायत की कि एसपी उनका कहना नहीं मानते।इस पर जीतू ने डंग को आश्वासन दिया कि वे उनका कहना मानेंगे। उसके बाद जब जीतू ने एसपी से पूछा कि आखिर क्या ऐसी वजह है जिसकी वजह से वह डंग को नजरअंदाज करते हैं तब एसपी ने बताया कि वह माफियाओं के पक्ष में ऐसी बातें करते हैं जिन्हें माना जाना संभव नहीं है और यह सरकार की मंशा के खिलाफ है। इसके बाद जब कमलनाथ को भी इस बात की जानकारी मिली और जब डंग उनसे मिलने गए और एसपी की शिकायत की तब कमलनाथ ने डंग से कहा “चलो-चलो”।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews