ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कौन है ‘काला कौवा’, देखिये वीडियो

karera-scindia

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| उपचुनाव (By-election) की जंग में नेताओं के नए-नए अंदाज देखने को मिल रहे हैं| भाषण में नए नए शब्द जो अब तक लोग बोलने से बचते थे, लेकिन अब खुलकर एक दूसरों के लिए उन शब्दों के वाण छोड़े जा रहे हैं| जुबानी जंग में गद्दार, बफादार, जयचंद, साधु-शैतान, राक्षस-रावण के बाद अब काले कौवे की एंट्री हुई है| बीजेपी नेता व राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने खुद को काला कौवा (Black Crow) बताया है|

दरअसल, शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद को कला कौवा बताया| उन्होंने कांग्रेस पर मुहावरे के जरिये निशाना साधते हुए कहा एक कहावत है ‘झूठ बोले कौवा काटे, काले कौवे से डरियों’…मैं काला कौवा हूँ| सिंधिया का खुदको कला कौवा कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

गौरतलब है कि उपचुनाव को लेकर सिंधिया लगातार ग्वालियर चम्बल क्षेत्र में सभाएं कर रहे हैं| इस उपचुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया की साख भी दांव पर है| प्रत्याशियों की जीत के सिंधिया एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं और अपने भाषणों से कांग्रेस और कमलनाथ पर हमले बोल रहे हैं| इसी क्रम में उन्होंने रविवार को शिवपुरी जिले के करैरा और पोहरी में भाजपा के मंडल स्तर के सम्मेलनों को संबोधित किया। सिंधिया ने कहा कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री भले ही कमलनाथ थे, लेकिन सरकार का नियंत्रण दिग्विजय सिंह के पास था और परदे के पीछे से वे ही सरकार चला रहे थे। उस समय हालत यह थी कि कमलनाथ भोपाल स्थित राज्य मंत्रालय वल्लभ भवन से बाहर नहीं निकलते थे। सिंधिया ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार में उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया जाता था। उन्होंने विकास कार्यों के लिए सड़क पर उतरने का कहा, तो भी नहीं सुना गया। इसके बाद सरकार सड़क पर आ गयी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews