कमल पटेल का कांग्रेस पर कटाक्ष- कन्फ्यूज़्ड हैं कमलनाथ और राहुल गांधी

CABINET MEETING

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। किसान कल्याण एवं कृषि विभाग मंत्री कमल पटेल (kamal patel) ने कांग्रेस के एक और घोषणा पत्र पर तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ (kamalnath) और उनके नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) कन्फ्यूज रहने वाले लोग हैं, पहले घोषणा पत्र में उन्होंने राहुल गांधी की फोटो नहीं लगाई लेकिन फिर अपनी कुर्सी बचाने के लिए दूसरा घोषणा पत्र जारी कर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के फोटो वाला घोषणा पत्र जारी किया है।

कमल पटेल ने कहा कि पहले राहुल गांधी का फोटो इसलिये नहीं लगाया था क्योंकि दस दिनों में कर्ज माफी की घोषणा करने आए थे और कहा था कि कर्ज माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री बदल देंगे लेकिन बदल नहीं पाए, बाद में फोटो इसलिये लगाया क्योंकि मांग उठने लगी थी। कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस किसी के भी फोटो लगाकर कितने भी घोषणा पत्र ले आए प्रदेश की जनता अब झांसे में आने वाली नहीं है, उन्होंने कहा कि जो नेता अपनी ही पार्टी के नेताओं, मंत्री और विधायकों का विश्वास नहीं रख पाए वह आम जनता का विश्वास कैसे पा सकते हैं। कमल पटेल ने कहा कि राहुल गांधी, कमलनाथ भले ही कन्फ्यूज हों लेकिन प्रदेश की जनता नहीं है, उपचुनाव में जनता कांग्रेस का पूरी तरह सफाया कर देगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews