इंदौर, आकाश धोलपुरे। सोशल मीडिया पर एक कांग्रेस और कांग्रेस प्रत्याशी भक्त युवक ने कुछ ऐसा कर डाला कि इंदौर के उपचुनाव की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ गए है। दरअसल, सांवेर उपचुनाव में डाक मतपत्र को सोशल मीडिया पर डालकर मतदान की गोपनीयता भंग करने के मामला सामने आया है। जिसके बाद भाजपा में हड़कम्प मच गया और आखिरकार रिटर्निंग ऑफिसर की शिकायत के बाद कनाड़िया पुलिस ने युवक प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, ये पूरा मामला प्रदेश के उपचुनाव के एपिसेंटर और सबसे हॉट सीट सांवेर विधानसभा के उपचुनाव से जुड़ा है। जहां 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और कोविड मरीजों के लिए पहले से ही वोट डालने की व्यवस्था की गई है। लेकिन शनिवार को डाले जा रहे वोट में से एक मतपत्र को कांग्रेस कार्यकर्ता कृष्णा मंडलोई द्वारा सोशल मीडिया (फेसबुक) पर डाला दिया गया, जिसमे वोट कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू को दिया गया था। जिसके बाद हरकत में आई भाजपा ने मामले की शिकायत रिटर्निंग ऑफिसर को की और फिर रिटर्निंग ऑफिसर ने चुनाव की गोपनीयता भंग होने के मामले में कनाड़िया थाने पर शिकायत दर्ज करवाई।

 

इसके बाद कनाड़िया पुलिस ने आरोपी कृष्णा मंडलोई को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच अधिकारी बलवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और अब पुलिस इस बात की पड़ताल में जुटी है पूरे मामले में अन्य लोगो की भूमिका तो नही है।