MP उपचुनाव 2020: बसपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मायावती करेंगी मप्र में प्रचार

BSP

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By-election) में बसपा पूरे दमखम से मैदान में है| प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची (BSP Star Campaigner List) जारी कर दी है| इस सूची में 30 स्टार प्रचारकों के नाम है|

बहुजन समाज पार्टी ने उपचुनाव में प्रचार करने व प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा करने वाले स्टार प्रचारकों में बसपा सुप्रीमो मायावती का नाम भी शामिल है| चुनाव प्रचार करने मायावती मध्यप्रदेश आएंगी| चुनाव आयोग के निर्देश के बाद 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है| आयोग ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यीय दलों के स्टार प्रचारकों के लिए अधिकतम सीमा 40 के स्थान पर 30 निर्धारित कर दी है।

बता दें कि प्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान होना है| चुनाव का परिणाम 10 नवंबर को आएगा| कांग्रेस छोड़ने वाले विधायकों के इस्तीफे और तीन सीटों पर विधायकों के निधन के कारण 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews