MP By-election : मध्य प्रदेश में नेता पुत्र भी उतरे चुनाव प्रचार में

MP By-election : मध्य प्रदेश में नेता पुत्र भी उतरे चुनाव प्रचार में

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में हो रहे विधानसभा उपचुनाव (Assembly By-election) में कई नेता पुत्र (Leader Son) प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। इस उपचुनाव को नेता पुत्रों के लिए राजनीति के क्रैश कोर्स (Crash Course) के तौर पर देखा जा रहा है। राज्य में 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहे हैं। इन उपचुनाव में जीत के लिए दोनों प्रमुख दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस (Bhartiya Janta Party And Congress) जोर लगाए हुए हैं। वहीं तमाम बड़े नेताओं ने अपने पुत्रों को भी उपचुनाव के प्रचार में सक्रिय कर दिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के पुत्र (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan’s Son) कार्तिकेय सिंह चैहान (Kartikey Singh Chauhan) जनसभाएं कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद भी कर रहे हैं। इससे पहले कार्तिकेय अपने पिता शिवराज सिंह चैहान के चुनाव तक सीमित थे, मगर इस बार वे उपचुनाव में अन्य उम्मीदवारों (Candidates) के प्रचार के लिए भी निकले हैं।

इसी तरह राज्य के खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के बेटे (Sports Minister Yashodhara Raje Scindia’ Son) अक्षय भंसाली (Akshay Bhansali), मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पुत्र शुक्रण मिश्रा (Minister Narottam Misha’s Son Shukran Mishra), केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र प्रबल और देवेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar’s Son Prabal And Devendra Singh Tomar) और कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह के पुत्र अमित सिंह (Congress Leader Dr. Govind Singh’s Son Amit Singh) भी चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews