MP BY-Election Result : मध्यप्रदेश में बीजेपी की दीवाली, लगातार 4 सीटों पर जीत

bjp victory

रायसेन/धार, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे (MP BY-Election Result) आज घोषित किए जा रहे है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार सांची (sanchi) विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी डॉ प्रभु राम चौधरी (Dr.Prabhu Ram Chaudhary) ने कांग्रेस प्रत्याशी मदन लाल चौधरी (Madanlal Chaudhary) को मात देकर सीट अपने नाम दर्ज कर ली है, वहीं धार (Dhar) की बदनावर (badnawar) सीट पर राज्यवर्धन सिंह द्ततीगांव ने जीत हासिल की है।

बीजेपी (BJP) ने अब तक 4 सीटों पर अपनी जीत का परचम (Victory) लहराया है। इसे पहले बीजेपी के प्रत्याशी नारायण पटेल ने खंडवा की मांधाता सीट को अपने नाम किया और उसके थोड़ी ही देर बाद  मंदसौर की सुवासरा सीट पर  हरदीप सिंह डंग ने कांग्रेस प्रत्याशी राकेश पाटीदार को मात दी।

बता दें कि 2008 में सांची सीट से उस वक्त कांग्रेस पार्टी में रहे डॉ प्रभुराम चौधरी विधायक थे, जिसके बाद 2013 में भारतीय जनता पार्टी के गौरी शंकर शेजवार ने उन्हें मात देकर सांची सीट अपने नाम की थी। वहीं 2018 के विधानसभा चुनाव में दोबार डॉ प्रभुराम चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर सांची विधानसभा पर अपनी जीत का परचम लहराया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews