MP Byelection Result : कमलनाथ ने स्वीकारी हार, कहा-हम विपक्ष का दायित्व निभाएंगे

MP Byelection Result : कमलनाथ ने स्वीकारी हार, कहा-हम विपक्ष का दायित्व निभाएंगे

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों के उपचुनाव (Byelection) को सत्ता के भविष्य का चुनाव माना जा रहा था, नतीजों ने साफ़ कर दिया है कि प्रदेश की कमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के हाथों में बरकरार रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ (Kamalnath) को एक बार फिर विपक्ष में बैठना होगा। नतीजों को स्वीकार करते हुए कमलनाथ ने कहा हम जनादेश को शिरोधार्य करते हैं। हमने जनता तक अपनी बात पहुंचाने का पूरा प्रयास किया|

नतीजों के बीच पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा-हम जनादेश को शिरोधार्य करते हैं। हमने जनता तक अपनी बात पहुंचाने का पुरा प्रयास किया। मै उपचुनाव वाले क्षेत्रों के सभी मतदाताओं का भी आभार मानता हूँ। उम्मीद करता हूँ कि भाजपा की सरकार किसानों के हितों का ध्यान रखेगी, युवाओं को रोजगार देगी, महिलाओं का सम्मान व सुरक्षा कायम रखेगी, प्रदेश के नव निर्माण के हमारे काम को आगे बढ़ायेगी ,प्रदेश को विकास व प्रगति के पथ पर अग्रसर करेगी।

कमलनाथ ने कहा-हम जनादेश को स्वीकार कर विपक्ष का दायित्व निभाएंगे , प्रदेश हित और जनता के हित के लिए सदैव खड़े रहेंगे , संघर्षरत रहेंगे। इन परिणामो की हम समीक्षा करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews