MP उपचुनाव 2020: यहां मतदान प्रभावित करने की कोशिश, फायरिंग, बाइक जलाई, EVM ही तोड़ दी

MP उपचुनाव 2020: यहां मतदान प्रभावित करने की कोशिश, फायरिंग, बाइक जलाई, EVM ही तोड़ दी

भिंड/मुरैना, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव (Byelection) के लिए वोटिंग जारी है। भिंड और मुरैना जिले की विधानसभा क्षेत्रों में विवाद, फायरिंग और ईवीएम तोड़ने का मामला सामने आया है| मुरैना की सुमावली (Sumavali) सीट पर फायरिंग हुई है। तो वहीं भिंड जिले (Bhind) की मेहगांव सीट पर EVM ही तोड़ दी गई है। यहां कांग्रेस से हेमंत कटारे और भाजपा से ओपीएस भदौरिया मैदान में है।

कई जगह फायरिंग की घटना के बाद भिंड के लिलोई गांव में उपद्रवियों ने EVM के साथ तोड़फोड़ की है। मेहगांव के लिलाेई गांव में असामाजिक तत्वाें ने ईवीएम मशीन ताेड़ दी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अफसर माैके पर पहुंचे और मशीन की जांच की है। यहां जमकर तोड़फोड़ की गई है| पुलिस की टीम मौके पर मौजूद हैं।

इधर, मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा क्षेत्र के जौरी, धरमपुरा, कांसपुरा, जखवार का पुरा, टिकटौली में फायरिंग की घटनाएं हुई है। एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। जबकि जौरा के चचेड़ी में बसपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई है। जिसमें तीन भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इस दौरान दो बाइकाें में भी यहां आग लगाई गई है। मेहगांव के सौधा और पचेरा गांव में फायरिंग हुई है। यहां पर कट्टे से गोलियां चलाई गई हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews