MP Byelection 2020- बीजेपी ने शुरु किया #MainBhiShivraj कैंपेन’

#mainbhishivraj

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव (MP Byelection 2020) को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी-कांग्रेस (bjp-congress) दोनो पार्टियां अपने प्रचार-प्रसार में और लोगों को अपनी तरफ खीचने के लिए एड़ी-चोटी का दम लगा रही है। एक ओर जहां उपचुनाव (MP Byelection 2020) के लिए प्रचार-प्रसार का दौर तेजी से चल रहा है, वहीं दूसरी ओर एक दूसरे के प्रति बयानबाजी भी जमकर हो रही है।

ये भी पढ़े- गोडसे जिंदाबाद के नारे लगे तो कांग्रेस ने पूछा ‘हत्या में शामिल सिंधिया परिवार बताए कहीं ये उनकी शह पर तो नहीं?’

कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर (congress leader dinesh gurjar) द्वारा सीएम शिवराज (cm shivraj) को भूखा नंगा कहा गया था। कांग्रेस नेता (congress leader) के इस बयान पर निशाना साधते हुए बीजेपी (bjp) ने ‘मैं भी चौकीदार’ के तर्ज पर ‘में भी शिवराज’ कैंपेन की शुरुआत की गई। “अगर गरीब होना गुनाह है तो मैं भी शिवराज.” ये टैगलाइन बीजेपी द्वारा दी गई है। इस पूरे मामला पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (Bharatiya Janata Party state president VD Sharma) ने ट्वीट कर #MainBhiShivraj कैंपन के बारे में जानकारी दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दी गई जानकारी और डीपी बदलने के बाद भाजपा नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं ने अपनी डीपी बदल ली। साथ ही सभी अब कांग्रेस से जवाब मांग रहे है कि क्या गरीब होना गुनाह है? वहीं इस पूरे मामले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आने वाले 24 घंटे तक यही डीपी (dp) रखने की अपील की है। बता दें कि इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के समर्थन में ‘मैं भी चौकीदार’ कैंपेन” की शुरआत की गई थी, जिसके बाद लोकसभा चुनाव में बीजेपी की भारी मत से जीत हुई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews