कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़ पूर्व मंत्री ‘हाथी’ पर सवार

कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़ पूर्व मंत्री ‘हाथी’ पर सवार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। टीकमगढ़ से वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केबिनेट मंत्री अखंड प्रताप सिंह यादव बुधवार शाम को बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गये। इसके कुछ देर बाद ही उन्हें बहुजन समाज पार्टी का बड़ा मलहरा से आधिकारिक उम्मीदवार भी घोषित कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, अखंड प्रताप सिंह बड़ा मलहरा से कांग्रेस से टिकिट ना मिलने के कारण नाखुश थे और यही कारण था कि उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ले ली। सदस्यता लेते ही उन्हें उम्मीदवार भी घोषित कर दिया गया है। इसी के साथ अब बड़ा मलहरा में दो लोधीयों के साथ त्रिपक्षीय मुकाबला हो गया है, जहाँ बीजेपी से प्रदुम्न सिंह लोधी और कांग्रेस से रामसिंया भारती से उनका मुकाबला होगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews