शिवराज के मंत्री ने कहा, पूर्व मंत्री के घर पर कब्ज़ा करने आ रहा हूँ

hardeep-patwari

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) के मंत्री minister और कांग्रेस (Congress) छोड़ भाजपा (BJP) के टिकट पर सुवासरा मंदसौर (Suwasra Mandsaur) से चुनाव लड़ रहे हरदीप सिंह डंग (Hardeep Singh Dang) ने एक चुनावी सभा में कहा है कि जीतू पटवारी (Jitu Patwari) जो मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार (Kamalnath Government) में मंत्री रहे हैं ,उनके ऊपर लगाए हुए आरोपों को साबित करें वरना वह उनके घर पर कब्जा करने आ रहा हैं|

दरअसल एक चुनावी सभा के दौरान जीतू पटवारी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि हरदीप सिंह डंग ने भारी भ्रष्टाचार किया है और उनका इंदौर में मकान है जिसका पता उनके पास है। इतना ही नहीं रजीतू पटवारी ने यह भी कहा था कि हरदीप सिंह डंग के एक फैक्ट्री भी है जिसमें भी पार्टनर है। डंग में इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि जीतू पटवारी को चाहिए कि इंदौर में डंग का जो मकान है उसकी चाबी लाकर उन्हें दे दें और अगर वह चाबी लाकर नहीं दे पाए तो डंग उनके यानी जीतू पटवारी के मकान पर कब्जा करने आ रहा हैं।

जीतू के आरोपों को सिरे से नकारते हुए डंग ने कहा कि वह पूरी ईमानदारी के साथ जनता की सेवा कर रहे हैं और कोई भी व्यक्ति उनके ऊपर किसी भी तरह के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। डंग ने आगे यह भी कहा कि उल्टे कमलनाथ सरकार में जो भ्रष्टाचार व्याप्त था और तबादले के नाम पर उद्योग खुले थे उस व्यवस्था के कारण ही उन्हें कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थामना पड़ा। इसके पहले भी जीतू पटवारी डंग के ऊपर माफियाओं से मिले होने के आरोप लगा चुके हैं जिसका डंग ने सिरे से खंडन किया है। डंग ने यह भी कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर वे जब भी कमलनाथ के पास जाते थे उन्हें टरका दिया जाता था और यही कारण था कि सुवासरा क्षेत्र पिछले 15 महीने में विकास की गंगा से अछूता रहा। अब शिवराज के मुख्यमंत्री बनते ही जब से वह बीजेपी में शामिल हुए हैं सुवासरा में हजारों करोड रुपए के विकास करना केवल स्वीकृत हो चुके हैं बल्कि उन पर तेजी से अमल भी शुरू हो गया है और आने वाले वक्त में सुवासरा क्षेत्र की तस्वीर ही बदल जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews