मप्र की 28 विधानसभा क्षेत्रों में अब तक 19 करोड़ से अधिक की हुई जप्ती

दमोह उपचुनाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Byelection) में पैसा और शराब की खपत जारी है| वहीं आबकारी विभाग और पुलिस (Police) द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है| प्रदेश के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में अभी तक शराब, वाहन, नगदी एवं अन्य सामग्री लागत 19.45 करोड़ रूपये की जप्ती की गयी।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मोहित बुंदस ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा 1 लाख 2 हजार 83 लीटर शराब जिसका मूल्य 4.81 करोड़ रूपये है तथा पुलिस द्वारा 98 हजार 822 लीटर शराब जिसका मूल्य 3.28 करोड़ रूपये है, जप्त की गई है। साथ ही 3.66 करोड़ रूपये नगद जप्ती हुई है। शराब जप्ती के साथ वाहन, अन्य सामग्री की जप्ती भी हुई है, जिसका मूल्य 6.33 करोड़ रूपये है। पुलिस एवं नारकोटिक्स विभाग द्वारा 1 हजार 522 कि.ग्रा. ड्रग्स जप्ती की कार्यवाही की गई जिसका मूल्य 1.38 करोड़ रूपये है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews