प्रदेश भर में जारी कमलनाथ के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका गया पूर्व सीएम का पुतला

state-bjp-protest-against-kamalnath

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कमलनाथ द्वारा इमरती देवी पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने प्रदेश व्यापी मौन व्रत रखा है।साथ ही समूचे मध्यप्रदेश में कमलनाथ के विरोध में प्रदर्शन जारी है और भाजपा द्वारा उनका पुतला दहन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में सीहोर में भी अनुसूचित समुदाय की भाजपा नेता इमरती देवी को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की कथित अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के आह्वान पर सीहोर भाजपा कार्यकर्ता एवं जिले के वरिष्ठ नेता जिला मुख्यालय पर सोमवार को मौन धरने पर बैठे। शहर के कोतवाली चौराहे पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष प्रिन्स राठौर के नेतृत्व में दिए गए इस धरने में मुख्य अथिति भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम यादव सहित सीहोर के स्थानीय वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।

state-bjp-protest-against-kamalnath

पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा भाजपा की डबरा से प्रत्याशी इमरती देवी अनुसूचित वर्ग की नेता है जो सरपंच पद से शुरूआत कर अपनी अथक मेहनत से मंत्री तक बनीं इमरती देवी के लिए कमलनाथ कहते हैं कि वह आइटम हैं। (कांग्रेस नेता) अजय सिंह कहते हैं कि वह जलेबी हैं। महिलाओं और अनुसूचित जाति के विरुद्ध इन कांग्रेस नेताओं की यही सोच और विचारधारा है, जबकि हमारे शास्त्रों में बताया गया है कि जहां नारियों का मान-सम्मान होता है, देवता वहीं विराजते हैं।

ये भी पढ़े- शिवराज का कमलनाथ पर प्रहार- चोरी ऊपर से सीनाजोरी, सोनिया गांधी से मांगा जवाब

वहीं सीहोर की चाणयपुरी में महिलाओं ने नारी सम्मान को ठेस पहुंचाने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। महिलाओं ने एकजुट होकर भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता पूर्व सीएम कमलनाथ के फोटो को लेडिज चप्पलों की माला पहनाई। महिलाओं ने कमलनाथ के पुतले की पहले जमकर चप्पलों से पिटाई की जिस के बाद पुतले का दहन किया। महिलाओं ने कांग्रेस नेता की बदजुबानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आक्रोश प्रकट किया।

state-bjp-protest-against-kamalnath

वहीं राजगढ़ में मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के पहले कमलनाथ के एक बयान को लेकर सियासत गरमा गई ,कमलनाथ के बीजेपी महिला नेता पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर सोमवार को राजगढ़ जिले के माचलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला फूंका और कमलनाथ मुर्दाबाद के नारे लगाए और प्रदर्शन किया।

state-bjp-protest-against-kamalnath

होशंगाबाद में भी मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी को भाजपा ने गम्भीरता से लिया और प्रदेश भर में प्रदर्शन का हुआ। जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर होशंगाबाद में भी मौन धरना दिया गया। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन भी किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश में हो रहे विधानसभा के चुनाव में हार के डर से बौखलाए हुए हैं, इसलिए इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल नवरात्रि में मातृशक्ति के लिए कर रहें हैं। आने वाले चुनाव में प्रदेश की माता बहनें वोट करके इस अभद्रता का जवाब कांग्रेस और उसके नेताओं को दे देंगी।

state-bjp-protest-against-kamalnath

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews