प्रचार के अंतिम दिन मंच से यह क्या बोल गईं उमा भारती

प्रचार के अंतिम दिन मंच से यह क्या बोल गईं उमा भारती

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Byelection) के लिए प्रचार का शोर रविवार शाम को ख़त्म हो गया| प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी | इस दौरान एक चुनावी सभा में बीजेपी की फायर ब्रांड नेता व पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने देश में शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी| उन्होंने लॉकडाउन के समय मजदूरों के पलायन की हकीकत भी मंच से बयां की| उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

करैरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा में उमा भारती ने मंच से कहा आज जो देश में व्यवस्थाएं हैं वो गरीब आदमी के लिए नहीं हैं, आज थाने में जाइये एफआईआर लिखाने में कठिनाई होती है, अस्पताल में जाइये दवाई नहीं मिल रही, डॉक्टर नहीं मिल रहे| गरीब आदमी प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने को मजबूर है| इसके लिए गरीबों को घर जमीन बेचना पड़ रही| अपने पति को बचाने स्त्रियों को अपने गहने बेचने पड़ते हैं, प्राइवेट अस्पताल ऐसे हो गए हैं कि अगर गरीब आदमी सांस भी लेले तो उसके लिए पैसे देने पड़ते हैं, गरीब आदमी किस प्रकार से इलाज कराता है यह उसका दिल ही जानता है|

गरीबों के बच्चे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने को मजबूर
बीजेपी नेता ने आगे कहा सरकारी स्कूलों में अच्छी पढ़ाई नहीं पा रही, प्राइवेट स्कूल की फीस भारी पड़ रही है| जब मैं मुख्यमंत्री बनी सर्व शिक्षा अभियान की घोषणा हुई मेने कहा बिल्डिंग बाद में बनाना, पेड़ के नीचे बच्चे पढ़ लेंगे, लेकिन शिक्षकों की गुणवत्ता अच्छी हो और हर बच्चे को कंप्यूटर मिले इस पर पैसा खर्च होना चाहिए| आज लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने को मजबूर हैं| भारत और इंडिया की तस्वीर साफ़ दिखाई देती है, यह अंतर अब मिटाना होगा| उमा भारती ने कहा यह अंतर मोदी जी, शिवराज जी और ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ही ख़त्म कर पाएंगे|

पलायन की हकीकत बताई
पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कोरोना काल में गरीब आदमी सड़क पर पैदल चला, सैंकड़ों किमी लोग पैदल चले, डिलीवरी सड़कों पर हुई, ट्रैन की पटरी पर सो गए और ट्रैन ऊपर से गुजर गई, ऐसे सैंकड़ों लोग मर गए| वहीं दूसरी और अमीर लोगों के कुत्ते हवाईजहाज के द्वारा भेजे गए| उमा भारती ने देश की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किये जबकि वर्तमान में प्रदेश और केंद्र में उन्ही की पार्टी की सरकार है|

देखिये वीडियो

https://www.facebook.com/MPBreakingNews/videos/673621356918331/

https://www.facebook.com/MPBreakingNews/videos/1121350994951254/

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews