Hindi News

बीजेपी ने प्रदेश प्रवक्ता, सह प्रभारी सहित 11 पदों पर की नियुक्ति, जानें किसे, कहां मिली जिम्मेदारी

Last Updated:
बीजेपी ने प्रदेश प्रवक्ता, सह प्रभारी सहित 11 पदों पर की नियुक्ति, जानें किसे, कहां मिली जिम्मेदारी

MP BJP: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है। राजनीतिक पार्टियां जोरों शोरों से जनता के बीच अपना प्रचार कर रही हैं। बीजेपी ने 230 विधानसभा सीटों में से अब तक कुल 228 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसी बीच रविवार को बीजेपी प्रदेश में पार्टी का विस्तार किया है। बीजेपी ने मध्य प्रदेश के लिए 11 नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, मीडिया पैनलिस्ट, प्रदेश मीडिया विभाग और संभागीय मीडिया प्रभारी के रुप में नियुक्त किया है।

इनको मिली जिम्मेदारी

बीजेपी ने पार्टी का विस्तार करते हुए 11 लोगों की नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। बीजेपी की तरफ से प्रदेश प्रवक्ता के रुप में इंदौर के लिए आलोक दुबे, छिंदवाड़ा के लिए अजय धवले और नर्मदापुरम के लिए राजेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भोपाल नर्मदा संभाग के रुप में क्षमा त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट के रुप में इंदौर के लिए सुमित मिश्रा, सागर के लिए प्रदीप राजौरिया और भोपाल के लिए एड. गुंजन चौकसे और जबलपुर के लिए रवींद्र पचौरी को नियुक्त किया है। वहीं प्रदेश मीडिया विभाग के रुप में हरदा के लिए प्रियंका दूबे, भोपाल के लिए सत्येंद्र जैन को नियुक्त किया है, जबकि संभागीय मीडिया प्रभारी के रुप में ग्वालियर-चंबल संभाग के लिए राजलखन सिंह को नियकुत किया गया है।

Shashank Baranwal
लेखक के बारे में
पत्रकारिता उन चुनिंदा पेशों में से है जो समाज को सार्थक रूप देने में सक्षम है। पत्रकार जितना ज्यादा अपने काम के प्रति ईमानदार होगा पत्रकारिता उतनी ही ज्यादा प्रखर और प्रभावकारी होगी। पत्रकारिता एक ऐसा क्षेत्र है जिसके जरिये हम मज़लूमों, शोषितों या वो लोग जो हाशिये पर है उनकी आवाज आसानी से उठा सकते हैं। पत्रकार समाज मे उतनी ही अहम भूमिका निभाता है जितना एक साहित्यकार, समाज विचारक। ये तीनों ही पुराने पूर्वाग्रह को तोड़ते हैं और अवचेतन समाज में चेतना जागृत करने का काम करते हैं। मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी ने अपने इस शेर में बहुत सही तरीके से पत्रकारिता की भूमिका की बात कही है– खींचो न कमानों को न तलवार निकालो जब तोप मुक़ाबिल हो तो अख़बार निकालो मैं भी एक कलम का सिपाही हूँ और पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूँ। मुझे साहित्य में भी रुचि है । मैं एक समतामूलक समाज बनाने के लिये तत्पर हूँ। View all posts by Shashank Baranwal
Follow Us :GoogleNews