MP Election 2023: समाजवादी पार्टी ने घोषित की मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए दूसरी सूची, मुरैना , टीकमगढ़, भोपाल सहित 22 उम्मीदवारों की घोषणा

MP Election 2023

MP Election 2023: समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 22 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई है। आपको बता इससे पहले समाजवादी पार्टी ने रविवार को पहली सूची जारी की थी। जिसमें 9 उम्मीदवारों के नाम थे।

इनको मिला विधानसभा का टिकट

समाजवादी पार्टी की तरफ से सबलगढ़ विधानसभा से लाल सिंह राठौर, जौरा से रीना कुशवाहा, सुमावली से मन्जू सोलंकी, दिमनी से रामनारायण सकवार, जतारा से आर. आर. बंसल, पृथ्वीपुर से शिवांगी सिंह यादव, जवेरा से लखन लाल यादव, गुन्नौर से जीतेंद्र कुमार दहायत, चित्रकूट से संजय सिंह, मैहर से चन्द्रप्रकाश पटेल, नागोद से रामशरण कुशवाहा, त्योंथर से त्रिनेत्र शुक्ला, देवतालाब से रामयज्ञ सोंधिया, गुढ़ से अमरेश पटेल, सिंगरौली से ओमप्रकाश सिंह, बडवारा से कुन्ती कौल, चौराई से विपिन वर्मा, नरेला से शमसुल हसन, भोपाल मध्य से शमा तनवीर, हुजूर से राहुल मारण, शुजालपुर से बाबूलाल मालवीय और रतलाम शहर विधानसभा सीट से आफरीन बी. को टिकट दिया गया है।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” url=”https://x.com/samajwadiparty/status/1714651170093048282?s=20″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews