1 Rupee Samosa: भारत के इस शहर में आज भी एक रुपए में मिलता है समोसा, 22 सालों से स्वाद का आनंद ले रहे हैं शौकीन

1 Rupee Samosa

1 Rupee Samosa Of Ranchi: भारत एक ऐसा देश है जो अपनी इतिहास और संस्कृति के चलते दुनिया भर में अलग ही पहचान रखता है। घूमने फिरने के लिहाज से यहां एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है जहां अक्सर ही पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। अपने प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट के अलावा भारत स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी पहचाना जाता है।

देश के हर राज्य का स्वाद निराला है जो स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी अपनी और आकर्षित करता है। आजकल फास्ट फूड यानी पिज़्ज़ा, बर्गर, सैंडविच जैसे चीजों का चालान ज्यादा चल निकला है। मार्केट में जब आप इन चीजों को खाने के लिए पहुंचेंगे तो इन सब के बीच कहीं ना कहीं समोसे की जो दीवानगी सालों से चली आ रही है वह बकायदा दिखाई देगी। आम व्यक्ति हो या फिर बड़े से बड़ा सेलिब्रिटी समोसा एक ऐसी चीज है जो सबकी पसंद होता है।

एक समय ऐसा था जब यह चीजें चवन्नी, अठन्नी और 1 रुपए के भाव में मिलती थी लेकिन समय के साथ हुए बदलाव और महंगाई ने हर चीज का दाम आसमान पर पहुंचा दिया है। ऐसे समय में भी अगर आपको यह बताया जाए कि हमारे देश में ऐसी जगह है जहां आज भी 1 रुपए में समोसा बेचा जाता है तो आपका हैरान होना निश्चित है। आइए आपको इस बारे ज्यादा जानकारी देते हैं।

1 Rupee Samosa

रांची में मिलेगा 1 Rupee Samosa

भारत का खूबसूरत राज्य झारखंड अपनी बेहतरीन संस्कृति के चलते दुनिया भर में पहचान रखता है। यहां की राजधानी रांची के धुर्वा में एक ऐसी दुकान मौजूद है जहां महंगाई के इस दौर में भी सिर्फ 1 रुपया लेकर समोसा बेचा जाता है।

1 Rupee Samosa

यह दुकान आज से नहीं है बल्कि 22 सालों से लोग यहां के स्वादिष्ट समोसे का स्वाद लेते आ रहे हैं। बाजार में मिलने वाले अन्य समोसे की तुलना में यहां का आकार थोड़ा छोटा जरूर होता है, लेकिन इसके स्वादिष्ट स्वाद के चलते सुबह से शाम तक यहां लोगों की भीड़ दिखाई देती है।

22 साल से बिक रहे समोसे

दुकानदार के मुताबिक वह पिछले 22 सालों से यही व्यवसाय कर रहे हैं क्योंकि कहीं और काम करना उनके लिए बहुत मुश्किल है इसलिए उन्होंने शुरुआत से अपने बिजनेस पर फोकस किया। बचपन से ही वह समोसे काफी अच्छे बनाते थे इसलिए उन्होंने इसी क्षेत्र में काम करने का मन बना लिया और आज से 22 साल पहले जब दुकान शुरू की तो 1 रुपए में समोसा बेचा था और आज भी उसी दाम में बिक्री कर रहे है। हालांकि, समय के साथ उन्होंने इसके आकार को छोटा कर दिया है।

रोज बिकते हैं हजारों समोसे

दुकानदार ने बताया कि उन्हें बचपन से ही आवाज है कुछ ज्यादा ही तेज सुनाई देती है। बचपन में जब स्कूल पढ़ने जाते थे तब भी उनका बहुत मजाक बनाया जाता था और जब उन्होंने अपने बिजनेस की शुरुआत की तब भी लोगों ने उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज उनका यह समोसा उनकी पहचान बन चुका है।

1 Rupee Samosa

इस दुकान पर समोसे के अलावा पकोड़े और चाय भी मिलते हैं और उनकी कीमत भी ज्यादा नहीं है यहां 10 रुपए में 10 पकोड़े और एक कप चाय 3 रुपए में आसानी से मिल जाती है। दुकानदार के मुताबिक लोगों को लगता है कि अगर वह सस्ती चीज बेचेंगे तो उन्हें नुकसान होगा लेकिन ऐसा नहीं है यह चीजें ज्यादा बिकती है तो मुनाफा भी हो जाता है।

लगी रहती है भीड़

रांची और धुर्वा के रहने वाले लोग जब भी इस इलाके में पहुंचते हैं इस दुकान के स्वादिष्ट समोसे का स्वाद चखना बिल्कुल नहीं भूलते हैं। इतने सालों के बावजूद भी इसका स्वाद लगातार बरकरार है और इसमें कभी भी चेंज नहीं आता है, यही वजह है कि ग्राहक यहां पर खींचे चले आते हैं।

अगर आप भी रांची में रहते हैं या फिर कभी आपका वहां घूमने जाना होता है तो धुर्वा डैम के बिल्कुल पास में अरुण समोसे की दुकान के स्वादिष्ट समोसे चखना बिल्कुल भी ना भूलें। यहां मिलने वाले छोटे-छोटे से समोसे आपको स्वाद का बेहतरीन आनंद देने वाले हैं। एक बार खाने के बाद दोबारा उस जगह जाने का आपका मन जरूर करेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews