Baramulla Encounter: राजौरी के बाद बारामूला में मुठभेड़, अब तक 3 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन तेज

Baramulla Encounter

Baramulla Encounter Update: जम्मू कश्मीर के राजौरी में पड़ने वाले कंडी जंगल में सेना की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ लगातार जारी है। राजौरी में बीते दिन हुई भिड़ंत में सेना के 5 जवान शहीद हो गए थे और 2 आतंकियों को मार गिराया था। अब उसके बाद बारामूला में भी आतंकी और जवानों का सामना हुआ है, जहां एक आतंकवादी मारा गया। सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और अन्य आतंकियों की तलाश की जा रही है।

Baramulla Encounter की जानकारी

बता दें कि राजौरी में जो मुठभेड़ हुई थी उस दौरान आईडी ब्लास्ट के चलते हिमाचल के 2 जवानों की जान चली गई थी और चार घायलों को उधमपुर कमांड हॉस्पिटल इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां 3 जवान और शहीद हो गए और एक का इलाज जारी है।

स्थिति को देखते हुए फिलहाल इस इलाके में इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी गई है 5 जवानों के शहीद होने का यह हमला ऐसे समय पर हुआ है, जब पाकिस्तान, चीन समेत कई देशों के विदेश मंत्री SCO बैठक के लिए भारत में मौजूद हैं। यही वजह है कि इसे पाकिस्तान की साजिश के तौर पर देखा जा रहा है।

96 घंटे में चौथी मुठभेड़

शनिवार तड़के बारामुला के करहामा कुंजर इलाके में भेड़ के दौरान एक आतंकवादी मारा गया। कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट करते हुए बताया है कि सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया तो कुंजर इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई और जैसे ही सेना के जवान संदिग्ध स्थल की ओर बढ़े छिपे हुए आतंकियों ने गोलीबारी करना शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों आपस में भिड़ गए। मुठभेड़ में एक आतंकी की गोली लगने से मौत हो गई है, जिसकी पहचान की जा रही है। साथ ही तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। माचिल एंटी मिलिटेंट ऑपरेशन के बाद से पिछले 96 घंटों में ये चौथी मुठभेड़ देखी गई है।

राजौरी में जवान शहीद

राजौरी के कंडी इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान जम्मू कश्मीर के एक, हिमाचल के दो, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के एक एक जवान की मुठभेड़ में जान चली गई। शहीद हुए जवानों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews