शादी की सालगिरह पर पत्नी को 100 तोले सोने का हार गिफ्ट, पुलिस पूछताछ में खुला राज़

शादी की सालगिरह पर पत्नी को 100 तोले सोने का हार गिफ्ट, पुलिस पूछताछ में खुला राज़

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। इस महंगाई के समय जब आम आदमी के लिए सब्जियां और पेट्रोल खरीदना मुश्किल हो रहा, सोना खरीदना तो सपने जैसा है। लेकिन इसी दौरान अगर कोई शख्स अपनी पत्नी को 100 तोले सोने का हार (gold necklace) गिफ्ट करे तो तहलका मचना स्वाभाविक है। ऐसा ही मामला मुंबई के कल्याण इलाके में देखने को मिला।

Billboard Music Awards 2021: शीयर गोल्ड गाउन में प्रियंका चोपड़ा का जलवा, निक जोनस के साथ कमाल की केमिस्ट्री

भिवंडी के कोणगांव में ऐसा ही कुछ हुआ..बाला कोली नाम के युवक ने शादी की सालगिरह पर पत्नी को एक हार गिफ्ट में दिया और फिर सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर और वीडियो डाले। इस पोस्ट में दावा किया था कि उसने पत्नी को 100 तोले का सोने का हार दिया है। इस वीडियो में शादी की सालगिरह का जश्न मनाया जा रहा है और महिला ने वाकई में गले में एक मोटा और भारी हार पहना हुआ है जिसकी लंबाई घुटनों तक जा रही है। इस पोस्ट को देखने के बाद इलाके में हलचल मच गई। कोणगांव पुलिस को जब मामले की जानकारी लगी तो उन्होने बाला कोली को बुलाकर इस बारे में पूछताछ की। तब युवक ने जो असलियत बताई वो सुनकर सभी हैरत में आ गए। दरअसल ये असली सोने का हार नहीं था। बाला कोली का कहना था कि वो अपनी पत्नी को एक बड़ा हार गिफ्ट करना चाहते थे इसलिए उन्होने कुछ समय पहले एक किलो वजन का नकली हार बनवाया था जिसकी कीमत महज 38000 रूपये है। पुलिस ने उस ज्वेलर से भी तस्दीक की तो पता चला कि वाकई में हार नकली है। इसके बाद पुलिस ने उसे समझाईश देकर घर भेजा कि इस तरह की पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने से खतरा पैदा हो सकता है और कोई भी ऐसी भ्रामक जानकारियां न पोस्ट करे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews