
गाजियाबाद, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश में बदमाशों पर कड़ी सख्ती के बावजूद बदमाशों ने 12 लाख की लूट कर बड़ी चुनौती दी है। बेख़ौफ़ बदमाश पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में दिन दहाड़े 12 लाख की लूट कर फरार हो गए।
लूट की ये घटना नूरनगर इलाके के नंदग्राम में हुई यहाँ स्थित PNB की शाखा में हथियारबंद बदमाश घुसे और उन्होंने 12 लाख रुपये कैश लूटा और फरार हो गए। जिस बैंक में ये लूट हुई उसमें सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था।
ये भी पढ़ें – Navratri Special : व्रत में अगर खाने का मन करे स्वीट डिश, तो झटपट बना लीजिए सिंघाड़े के आटे का केक
बता दें के इसी सप्ताह में लूट की ये दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले पिछले दिनों पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ 25 लाख की लूट की थी घटना के बाद एसएसपी पवन कुमार को हटा दिया गया लेकिन बदमाश पुलिस को चुनौती देने से नहीं चूक रहे।
ये भी पढ़ें – भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते से मिलेगा भारतीयों को रोजगार! पीयूष गोयल ने कही बड़ी बात, जाने यहाँ
लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

