मोदी सरकार ने दी सौगात, वीडी शर्मा ने दिया रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद, बोले- MP रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी

वीडी शर्मा ने लिखा, इस निर्णय से न सिर्फ मध्य प्रदेश रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी बल्कि नागरिकों को और अधिक सुविाधाजनक रेल यात्रा सुलभ होगी और व्यापार की दृष्टि से भी यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा।
VD Sharma and Railway Minister Ashwini Vaishnav

VD Sharma thanked Railway Minister Ashwini Vaishnav:   मध्य प्रदेश को केंद्र सरकार से एक बड़ी सौगात मिली है , रेलवे मंत्रालय ने प्रदेश एक खंडवा क्षेत्र से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा तोहफा दिया है इससे ना सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि सुविधा भी बढ़ेगी 

भारतीय रेलवे की इस सौगात के बाद मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वीडी शर्मा दिल्ली पहुंचे और उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को इसके लिए धन्यवाद दिया, वीडी शर्मा ने गुलदस्ता भेंट कर रेल मंत्री का आभार भी जताया।

MP से गुजरने वाली रेलवे लाइन को मिली मंजूरी 

वीडी शर्मा ने X  पर इसकी डिटेल बताते हुए लिखा, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने भारतीय रेलवे की कुल 7,927 करोड़ रुपये की लागत की तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी। इसी कड़ी में भुसावल-खंडवा रुट में तीसरी और चौथी रेल लाइन के लिए 3284 करोड़ रुपये की लागत से 131 किमी लंबी लाइन को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी

इस निर्णय से न सिर्फ मध्य प्रदेश रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी बल्कि नागरिकों को और अधिक सुविाधाजनक रेल यात्रा सुलभ होगी और व्यापार की दृष्टि से भी यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इस निर्णय के लिए पीएम नरेंद्र मोदी एवं रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव दोनों का आभार जताया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews