SEX RACKET : दूसरे राज्यों से आती थी लड़कियां, आपत्तिजक हालात में 14 गिरफ्तार, दवाईयां भी जब्त

sex racket

पटना, डेस्क रिपोर्ट।  बिहार (Bihar) में एक बार फिर बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पटना के बाद अब वैशाली जिले में पुलिस (Bihar Police) ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट (High Profile Sex Racket) का पर्दाफाश किया है और मौके से ने 4 युवतियों और 10 युवकों समेत 14 लोगों को आपत्तिजनक हालात में गिरफ्तार किया है और कई सामान भी जब्त किए है। रैकेट चलाने वाली महिला अपने मायके में ही रहकर काम को अंजाम देती थी और उसका पति हाल ही में जेल से बाहर आया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गांव में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: सप्ताह अंत में हो सकती है बारिश, मप्र के इन जिलों में आज बौछार के आसार

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि वैशाली जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र महुआ में सेक्स रैकेट (Sex racket Expose) चलाया जा रहा है। योजना बनाकर आज जैसे ही पुलिस ने यहां दबिश दी मौके से 14 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालात में गिरफ्तार किया है और घर से कई आपत्तिजनक सामान और दवाईयां भी पुलिस ने बरामद की है। इसमें दो युवतियां कोलकाता की रहने वाली बताई जा रही हैं।हैरानी की बात तो ये है कि गांव वालों की नाक के नीचे इतना बड़ा रैकेट सालों से चलाया जा रहा था, लेकिन उन्हें कोई खबर नहीं थी।

जैसे ही उन्हें सूचना लगी उन्होंने तुरंत पुलिस को खबर की और भंडाफोड़ कर दिया। गिरफ्तार 10 युवकों में राजीव राय माधोपुर दिगमरुआ समस्तीपुर, मो. अख्तर, वैशाली जिले के गोविंद साहनी मौदह बुजुर्ग पातेपुर, अविनाश राय महुआ सिंहराय पूर्वी, शक्ति कुमार करीहो महुआ, मनीष कुमार शादीपुर बंगरा समस्तीपुर, अमित कुमार चांदसराय महुआ एवं वहीं का सचिन कुमार एवं विकास राय महुआ स्टेट बैंक के निकट के रहने वाले हैं। महुआ थानाध्यक्ष कृष्णा नंद झा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े… MP News: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर- ऐसा किया तो रुकेगा वेतन, आदेश जारी

बता दे कि हाल ही में बिहार की राजधानी पटना के एग्जीबिशन रोड स्थित होटल दयाल में पुलिस ने छापेमारी करते हुए आपत्तिजनक हालत में 7 युवतियों, होटल संचालक समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया था। हैरानी की बात तो ये है कि ग्राहकों के लिए लड़कियां दूसरे राज्यों से फ्लाइट्स (Flights) से बुलवाई जाती थी और  लड़कियों के फोटो (Whatsapp Photo) पर दिखाए जाते थे उसके बाद 6 हज़ार से लेकर 18 हज़ार तक रेट तय होते थे और संचालक लडकियों को 3500 रुपए देता था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews