Kerala Boat Tragedy: केरल में पलटी टूरिस्ट नाव, 21 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का एलान

Kerala Boat Tragedy

Kerala Boat Tragedy News: केरल के मलप्पुरम में बड़ा हादसा होने की जानकारी सामने आई है। यहां पर एक टूरिस्ट नाव पलट गई है, जिसके चलते 21 लोगों की मौत हो गई है। 7 लोगों की स्थिति गंभीर है, नाव में कुल 40 लोग सवार थे और अभी भी लापता की तलाश की जा रही है। एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लगातार खोए हुए लोगों की तलाश में जुटी हुई है। एनडीआरएफ के अधिकारियों का कहना है कि हमारी 21 लोगों की टीम मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। 21 लोगों के शव को निकाल लिया गया है और लगातार बाकी के लोगों को ढूंढने के प्रयास जारी है।

(वीडियो देर रात किए गए सर्च ऑपरेशन का है) pic.twitter.com/3sAPE0E5QT

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2023

Kerala Boat Tragedy पर मीटिंग

घटना के बाद केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ड ने अधिकारियों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। आधी रात को वह राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मलप्पुरम के तनूर में हुई इस घटना पर चर्चा करती नजर आई।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने और पोस्टमार्टम की व्यवस्था में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार सुबह 6 बजे उन्होंने पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम पिनाराई विजयन ने जताया दुख

घटना पर सीएम पिनाराई विजयन ने दुख जताया है और रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लिखा कि केरल में लोगों से भरी नाव पलटने के हादसे से बहुत दुखी हूं। जिला प्रशासन को बचाव कार्य प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए हैं। पूरे ऑपरेशन की निगरानी कैबिनेट मंत्रियों की तरफ से की जा रही है। ट्वीट करते हुए उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

PM Modi ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख देने की घोषणा की है। ट्वीट करते हुए उन्होंने दुख जताया और कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ की ओर से 2 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।

राष्ट्रपति ने भी जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी केरल हादसे में अपने परिवार को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा केरल के मलप्पुरम में नाव पलट जाने की घटना में हुई लोगों की मौत बहुत ही दुखद और चौंकाने वाली है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है और जीवित बचे लोगों की सलामती की दुआ करती हूं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews