ओडिशा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 22 माओवादियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, पुलिस के सामने किया सरेंडर

ओडिशा के मलकानगिरी जिले में मंगलवार को 22 माओवादियों ने पुलिस के सामने सामूहिक रूप से आत्‍मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वालों में एरिया कमेटी मेंबर (ACM) और डिप्टी कमेटी मेंबर (DCM) जैसे वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हैं।
Odisha Naxalites surrender News

ओडिशा (Odisha) में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मलकानगिरी जिले में मंगलवार को 22 माओवादियों (Maoists) ने पुलिस के सामने सामूहिक रूप से आत्‍मसमर्पण किया है। राज्य में यह इस साल का पहला बड़ा सरेंडर है। इन नक्सलियों पर एक करोड़ 84 लाख 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। छत्तीसगढ़-उड़ीसा सीमा पर हुए इस सरेंडर को नक्सल नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

AK-47 समेत अन्य नक्सली सामग्री बरामद

बता दें कि सरेंडर करने वालों में एरिया कमेटी मेंबर (ACM) और डिप्टी कमेटी मेंबर (DCM) जैसे वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हैं। सरेंडर के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को हथियारों का जखीरा सौंपा। इनमें 1 AK-47, 2 INSAS राइफल, 1 SLR समेत कुल 9 हथियार, भारी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य नक्सली सामग्री शामिल है।

आत्‍मसर्मण करने वाले माओवादियों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी और उन्‍हें समाज की मुख्‍य धारा से जोड़ने के लिए समर्थन दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि राज्य सरकार की नई ‘नक्सल सरेंडर और पुनर्वास नीति’ ने इस निर्णय में बड़ी भूमिका निभाई है।

अधिकारियों ने कहा कि सरेंडर करने वाले माओवादियों को राज्य सरकार की पॉलिसी के तहत सुरक्षा, पुनर्वास और रोजगार के मौके दिए जाएंगे, ताकि वे सामान्य जिंदगी जी सकें और समाज की मुख्यधारा में वापस लौट सकें। पुलिस ने इस मौके पर कहा कि सरकार का मकसद हिंसा का रास्ता छोड़ने वालों को एक नया मौका देना है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews