सरकार का बड़ा एक्शन, 22 YouTube चैनल किये ब्लॉक, पाकिस्तानी चैनल भी शामिल

सरकार का बड़ा एक्शन, 22 YouTube चैनल किये ब्लॉक, पाकिस्तानी चैनल भी शामिल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आज एक बड़ा एक्शन लेते हुए 22 YouTube न्यूज़ चैनल्स को ब्लॉक कर दिया है। ब्लॉक किये गए YouTube न्यूज़ चैनल्स में 4 पाकिस्तानी YouTube न्यूज़ चैनल्स भी शामिल हैं।  आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब सरकार ने आईटी नियम 2021 के तहत 18 भारतीय YouTube न्यूज़ चैनल्स  को बंद किया हो।

बताया जा रहा है कि सरकार ने ये कड़ी कार्रवाई इसलिए की है क्योंकि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting)की रिपोर्ट में ये YouTube न्यूज़ चैनल्स भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशों संबंधों और सार्वजानिक व्यवस्था के बारे में भ्रामक जानकारियां फैला रहे थे।

ये भी पढ़ें – MP Weather: प्रदेश के मौसम में बदलाव, 26 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, इन राज्यों में बारिश

ब्लॉक किये गए YouTube न्यूज़ चैनल्स पर ये भी आरोप है कि टीवी न्यूज़ चैनलों के लोगो और झूठे थंबनेल के माध्यम से दर्शकों और श्रोताओं के साथ धोखा कर रहे थे। केंद्र सरकार ने इन 22 YouTube न्यूज़ चैनल्स के अलावा आज मंगलवार को ही तीन ट्विटर एकाउंट, एक फेसबुक एकाउंट और एक न्यूज़ वेबसाइट को भी ब्लॉक कर दिया।  सूचना प्रसारण मंत्रालय ने ये कार्यवाही आईटी नियम 2021 के तहत की है।

ये भी पढ़ें – मटके के पानी के फायदे जानकर आप रह जायेंगे हैरान

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews