कर्मचारियों को नए साल का तोहफा, वेतन में 23% की बढ़ोतरी, बकाया डीए भी मिलेगा

government employees salary

अमरावती, डेस्क रिपोर्ट। नए साल 2022 में सरकारी कर्मचारियों (Andhra Pradesh Government Employees) को एक के बाद एक बड़ी सौगातें मिल रही है।अब आंध्र प्रदेश की जगन मोहन रेड्डी सरकार  (Andhra Pradesh Jaganmohan Reddy Government) ने  कर्मचारियों को नए साल का तोहफा दिया है। आंध्र प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में 23.29 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की। बढ़े हुए वेतनमान के साथ नया वेतन एक जनवरी 2022 से लागू होगा।इसके साथ ही कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी।

यह भी पढ़े.. MP Government Jobs: इन पदों पर निकली है भर्ती, 20 जनवरी लास्ट डेट, जानें आयु-पात्रता

इस ऐलान के बाद वेतन संशोधन 1 जुलाई 2018 से प्रभावी होगा, जबकि मौद्रिक लाभों का भुगतान 1 अप्रैल 2020 से किया जाएगा। बढ़े हुए वेतनमान के साथ नया वेतन 1 जनवरी 2022 से लागू किया जाएगा, जिसमें अनुबंध और आउटसोर्स कर्मचारी शामिल हैं। बकाया डीए (DA Arrear) का भुगतान जनवरी के वेतन के साथ किया जाएगा।   वेतन संशोधन से सरकार पर प्रति वर्ष 10,247 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।

यह भी पढ़े.. बीजेपी विधायक को भरे मंच पर जड़ा थप्पड़, मचा हड़कंप, वीडियो वायरल

मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी कहा कि भविष्य निधि, बीमा, अवकाश नकदीकरण और अन्य लंबित भुगतानों को अप्रैल 2022 तक मंजूरी दी जाएगी। अंशदायी पेंशन योजना पर कैबिनेट उप-समिति विचार कर रही है और 30 जून 2022 तक अंतिम निर्णय लिया जाएगा। कर्मचारियों की स्वास्थ्य योजना से जुड़ी समस्याओं और समाधान के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews