SEX RACKET: 23 युवक-युवतियां गिरफ्तार, कई आपत्तिजनक सामान जब्त, 5 पुलिसकर्मी पर गिरी गाज

sex-racket

नोएडा, डेस्क रिपोर्ट। देश में जारी कोरोना वायरस (Coronavirus) और लॉकडाउन (Lockdown) के बीच नई दिल्ली (Delhi) के बाद उत्तर प्रदेश (UP) के नोएडा (Noida) में आज शनिवार को एक बड़े सेक्स रैकेट (Sex racket) का खुलासा हुआ है। यहां नोएडा पुलिस (Noida Police)  ने एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex racket) का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 23  युवक-युवतियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है और कई आपत्तिजनक दवाइयां और सामग्री भी मिली है।

यह भी पढ़े.. Sex Racket: हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, 150 Whatsapp ग्रुप पर था सक्रिय, कई गिरफ्तार

दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नोएडा के दनकौर थानाक्षेत्र के गौतमबुद्ध नगर के चीती गांव के पास क्राउन प्लाजा होटल में एक सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इसी के आधार पर आज शनिवार शाम पुलिस ने यहां दबिश दी और मौके से 12 युवतियां और 11 युवकों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस को यहां से कुछ आपत्तिजनक दवाइयां और सामग्री भी मिली है।

सुत्रों के मुताबिक इस सेक्स रैकेट में पुलिस (Policeman) की मिलीभगत होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि इस मामले में 4 कॉन्स्टेबल, 1 हेड कॉन्स्टेबल और 1 ड्राइवर भी शामिल है, जिन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है।वही दनकौरा थाना प्रभारी के खिलाफ भी एडिशनल डीसीपी (DSP) को जांच करने के आदेश दिए गए हैं।माना जा रहा है कि चौकी इंचार्ज पर भी गाज गिर सकती है।पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है, आने वाले दिनों में चौंकाने वाले खुलासे भी हो सकते है।

बता दे कि नोएडा में सेक्स रैकेट का पहला भी खुलासा हो चुका है। इसके पहले सेक्टर18 स्थित वेब मॉल के स्पा सेंटर (Spa Centre), एस्कॉर्ट सर्विस और  सेक्टर-24 के अंतर्गत सेक्टर-12 स्थित आई 24 मकान में गेस्ट हाउस  में एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट (Sex racket) का खुलासा किया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews