बिहार में दिनदहाड़े तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में 25 करोड़ की लूट, सीसीटीवी में घटना कैद, एनकाउंटर में दो बदमाश घायल

लुटेरों ने करीब 30 मिनट तक बेख़ौफ़ होकर शो रूम से जेवर समेटे और बैग में भरकर फरार हो गए, सबसे बड़ी बात ये है कि जहाँ लूट की घटना हुई वहां से टाउन पुलिस थाना महज 500 मीटर की दूरी पर है और उसे भनक तक नहीं लगी।
robbery in bihar tanishq jewellery showroom

25 crore robbery tanishq jewellery showroom arrah bihar :  बिहार में दिनदहाड़े हुई 25 करोड़ रुपये की बड़ी लूट ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर भी  सवालिया निशान लगा दिए हैं, 8 से 10 की संख्या में आये हथियारबंद आरोपियों ने आरा में स्थित तनिष्क ज्वेलरी शो रूम पर धावा बोला, कर्मचारियों को बंधक बनाया और बेख़ौफ़ करीब 25 करोड़ रुपये के गहने समेत कर फरार हो गए खास बात ये है कि जहाँ घटना हुई वहां से महज 500 मीटर दूरी पर थाना है उधर बताया जा रहा है कि पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है जिसमें दो बदमाश घायल हो गए हैं।

बिहार के आरा में आज सुबह 10 बजे तक सबकुछ सामान्य था लेकिन अचानक शीशमहल चौक स्थित तनिष्क शो रूम में एक एक कर करीब 8-10 युवक घुसे , जब तक स्टाफ कुछ समझ पाता तब तक युवकों ने पिस्टल निकालकर तान दी , गार्ड के हथियार छीन लिए और सबको हाथ ऊपर कर एक साइड खड़ा कर दिया, बदमाशों में से कुछ मास्क पहने थे एक ने हेलमेट पहने था और कुछ बिना मास्क के थे।

500 मीटर दूर थाना, भनक नहीं लगी, 25-30 फोन करने पर ही नहीं पहुंची 

लुटेरों ने करीब 30 मिनट तक बेख़ौफ़ होकर शो रूम से जेवर समेटे और बैग में भरकर फरार हो गए, सबसे बड़ी बात ये है कि जहाँ लूट की घटना हुई वहां से टाउन पुलिस थाना महज 500 मीटर की दूरी पर है और उसे भनक तक नहीं लगी, खास बात ये भी है कि शो रुम की एक सेल्स गर्ल्स सिमरन के मुताबिक उसे युवकों के हावभाव देखकर कुछ शक हुआ था तो उसने 112 नंबर पर करीब 25 से 30 कॉल लगाये और आशंका जताई लेकिन पुलिस ने कहा टीम पहुंच रही है लेकिन आधा घंटे तक पुलिस नहीं आई और लुटेरे लूट कर भाग गए।

पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो घायल    

बताया जा रहा है कि लुटेरे लगभग 25 करोड़ रुपये के आभूषण लूट कर ले गए हैं जबकि कितना कैश गया है इसका  आकलन किया जा रहा है, बदमाश स्टाफ के मोबाइल भी छीनकर ले गए, उधर बताया जा रहा है कि शोरूम लूट कांड के बाद छपरा फोरलेन पर बबुरा गांव के पास बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है इसमें दो बदमाश घायल हुए हैं, बताया जा रहा है कि बदमाशों के पैरों में गोली लगी है, पुलिस सूत्रों के मुताबिक घायल बदमाशों के पास से कुछ गहने बरामद कर लिए गए हैं।

बदमाशों की तलाश के लिए SIT का गठन  

घटना के बाद से प्रदेश में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं,  भोजपुर एसपी श्री राज का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान की जा रही है पुलिस ने एडिशनल एसपी परिचय कुमार के नेतृत्व में SIT गठित की गई है और जल्द ही लुटेरो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”1064320062″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews