25 लोगों की मौत.. मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, गोवा नाइट क्लब अग्निकांड पर बोले सीएम प्रमोद सावंत, किया मुआवजे का ऐलान

उत्तरी गोवा के अरपोरा में एक नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हुई है और इस हादसे की शुरुआती वजह इलेक्ट्रिक पटाखे मानी जा रही है। मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण फंड से दी जाएगी।
Goa Nigh Club Fire News

गोवा के नाइट क्लब में लगी आग की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। गोवा सरकार ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से हादसे की पूरी जानकारी ली और मृतकों के लिए दो लाख रुपए और घायलों के लिए पचास हजार रुपए मुआवजे का ऐलान किया। इसके अलावा सीएम ने रविवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर राज्य सरकार द्वारा उठाए गए सख्त एक्शन के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि उत्तरी गोवा के अरपोरा में एक नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हुई है और इस हादसे की शुरुआती वजह इलेक्ट्रिक पटाखे मानी जा रही है। आज चीफ सेक्रेटरी, DGP, IGP, सेक्रेटरी, रेवेन्यू कलेक्टर, नॉर्थ SP समेत अपने संबंधित अधिकारियों के साथ तत्काल एक हाई लेवल बैठक बुलाई थी जिसमें इस हादसे को लेकर चर्चा की गई।

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी, साउथ पुलिस अधिक्षक, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के डिप्टी डायरेक्टर, डायरेक्टर फोरेंसिक वाली कमेटी के जरिए मजिस्ट्रियल जांच करने का फैसला किया है। जिसमें सभी प्रकार की गलतियों के बारे में बताया जाएगा और एक हफ्ते के अंदर सरकार को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। DGP ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है जिसमें क्लब के मालिक, मैनेजर और परमिशन देने वाले लोग शामिल हैं।

क्लब, रेस्टोरेंट के लिए जारी होगी एडवाइजरी 

सीएम ने कहा कि राजस्व सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की जाएगी जो बिना वैलिड परमिशन के चल रहे क्लबों और ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों का ऑडिट करेगी। इस कमेटी ने ऐसी सभी जगहों के लिए एक SOP बनाया है ताकि यह पक्का हो सके कि भविष्य में ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों। SDMA ने सभी क्लब, रेस्टोरेंट और दूसरी व्यावसायिक जगहों के लिए एडवाइजरी जारी की जाएगी। जिससे इन स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

मृतकों के परिवारों को मुआवजे का ऐलान

इस बीच, मुख्यमंत्री सावंत ने मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण फंड से दी जाएगी। साथ ही सरकार मृतकों को उनके घर पहुंचाने के लिए पूरी मदद करेगी। इसके लिए SDM, पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों की एक टीम बनाई गई है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews