29 जनवरी 2024 IMD मौसम अपडेट : दो पश्चिमी विक्षोभ मौसम को करेंगे प्रभावित, जम्मू कश्मीर , लद्दाख, हिमाचल में बारिश और बर्फ़बारी की संभावना, देखें अपने राज्य का हाल

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 29 January 2024 : मौसम विभाग ने उत्तर भारत में अभी मौसम में किसी भी तरह के विशेष बदलाव की संभावना से इंकार किया है, मौसम विभाग ने कहा है कि अभी उत्तरी राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी, आने वाले  समय में दो पश्चिमी विक्षोभ मौसम को प्रभावित करने वाले हैं जिनसे कारण हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में बर्फ़बारी और बारिश की संभावना है।

IMD ने कहा है कि दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले हैं, एक पश्चिमी विक्षोभ के 30 जनवरी को और दूसरे के 03 फरवरी को प्रभावित करने की संभावना है। इन दोनों पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा या फिर बर्फबारी होने की संभावना है।

30 और 31 जनवरी को यहाँ बर्फ़बारी की संभावना 

आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि 30 और 31 जनवरी को कश्मीर में और 31 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्रों में भारी वर्षा या फिर बर्फबारी की संभावना है। वहीं 03 फरवरी तक 6 दिनों का मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। स्थानीय मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में 30 जनवरी से 3 फरवरी तक भारी बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में छा सकता है बहुत घना कोहरा  

31 जनवरी से 02 फरवरी तक उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश या फिर बर्फबारी और पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। IMD ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे और कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम 

राजधानी दिल्ली के मौसम की जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने कहा कि 31 जनवरी से 1 फरवरी तक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, और हल्की बारिश या फिर बूंदाबांदी होगी, 30 जनवरी तक शहर में मध्यम कोहरा रह सकता है, मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews