South India Tour : दक्षिण भारत के 3 खूबसूरत डेस्टिनेशन्स, हनीमून के लिए है परफेक्ट

South India Tour

South India Tour : वेकेशन पर जाने के लिए दक्षिण भारत सबसे खूबसूरत और रोमांचित हो सकता है। जी हां दक्षिण भारत प्राकृतिक की गोद में बसा हुआ एक मनमोहक स्थान है। यहां हर साल घूमने के लिए हजारों पर्यटक आते हैं। यहां कई सारे डेस्टिनेशन हैं जो बेहद ही खूबसूरत होने के साथ-साथ लोगों की ट्रिप को रोमांचित बना देता है।

अगर आप भी वैकेशन पर जाने का प्लान बना रहे हैं और किसी अच्छे डेस्टिनेशन की तलाश में है तो आप साउथ इंडिया का टूर कर सकते हैं। जी हां यहां आपको कॉफी बागानों से घिरे हिल स्टेशन देखने के साथ-साथ समुद्र तटों और कुछ ऐसे दृश्य देखने को मिलेंगे, जहां से आपका वापस आने का मन नहीं करेगा।

आज हम आपको तीन ऐसे डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जो वाकई बेहद खूबसूरत है। यहां आप शादी के बाद हनीमून के लिए भी जा सकते हैं। पार्टनर को यह जगह बेहद पसंद आएगी।

ये है South India के 3 खूबसूरत डेस्टिनेशन्स –

South India Tour

अराकू घाटी

अराकू घाटी दक्षिण भारत की सबसे अच्छी जगह में से एक हैं। यहां काफी पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यहां आपको आश्चर्यजनक दृश्यों, घुमावदार पहाड़ियों और कॉफी फार्मों देखने के लिए मिलते हैं। आप यहां कॉफी के बागानों पर जा सकते हैं। साथ ही शादी के बाद हनीमून पर जाने के लिए ये जगह सबसे अच्छी मानी जाती है। आपको इस जगह पर विशिष्ट संस्कृतियों के बारे में जानने का भी मौका मिलेगा और यहां के खूबसूरत नजारें आपको दीवाना बना देंगे।

कोल्लम

केरल में स्थित कोल्लम सबसे खूबसूरत जगह में से एक हैं। यह शहर अष्टमुडी झील के किनारे बसा हुआ है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ वैकेशन पर एन्जॉय करने के लिए आ सकते हैं। ये जगह आपको रोमांचित कर देती। क्योंकि यहां के सुकून भरे नजारें और पार्टनर का साथ आपकी ट्रिप को शानदार बना देगा। पर्यटक थिरुमुल्लावरम बीच और कोल्लम बीच पर आप सबसे ज्यादा एन्जॉय कर सकते हैं। साथ ही आप यहां बोट राइड का भी आनंद ले सकते हैं।

चिकमंगलूर –

कर्नाटक के पश्चिमी घाट में स्थित चिकमंगलूर एक हिल स्टेशन हैं। यहां सबसे ज्यादा पर्यटक घूमने के लिए और कॉफी के बागान के साथ सुंदर प्राकृतिक दृश्य देखने के लिए आते हैं। अगर आप प्राकृति के प्रेमी है तो आप यहां घूमने के लिए जा सकते हैं। ये जगह बेहद खूबसूरत होने के साथ मजेदार भी है। यहां आप कई एडवेंचर एक्टिविटी का भी मजा ले सकते हैं। टूरिस्ट्स यहां सुंदर बाबा बुदनगिरी पहाड़ियों पर घूमने जाते हैं। साथ ही ट्रैकिंग के लिए भी आप जा सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews