Hindi News

Transfer News: बड़ा बदलाव, 7 राज्य प्रशासनिक सेवा अफसर समेत 31 अधिकारियों के तबादले, अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा, देखें लिस्ट

Written by:Pooja Khodani
Published:
अनंत शंकर ताकवाले को पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार और सुनील कुमार मीणा को पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौॆपी गई है।
Transfer News: बड़ा बदलाव, 7 राज्य प्रशासनिक सेवा अफसर समेत 31 अधिकारियों के तबादले, अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा, देखें लिस्ट

UK/HP Transfer Posting Order : हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने सोमवार रात को सात एचएएस अधिकारियों की ट्रांसफर एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।प्रदेश सरकार की ओर से जारी इन आदेशों के मुताबिक इन HAS अधिकारियों को अतिरिक्त एसडीएम सहित अन्य विभागों में नई नियुक्ति दी है।उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 आईपीएस अधिकारी और 16 पीपीएस यानी प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर किए है।इसके साथ कुछ जिलों के कप्तान भी बदले गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में सात एचएएस अधिकारियों के तबादले

  • 2024 बैच के एचएएस अधिकारी अंकुर ठाकुर को एसडीएम चुराह तीसा, चंबा से स्थानांतरित कर ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम बद्दी जिला सोलन
  • 2025 बैच के एचएएस अधिकारी अजय कुमार सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर टू डीसी, लाहौल-स्पीति केलांग। एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना (आईटीडीपी) की परियोजना अधिकारी कल्याणी गुप्ता को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त ।
  • 2025 बैच के एचएएस अधिकारी विवेक कुमार नेगी को ज्वाइंट कमिश्नर, राज्य कर एवं आबकारी विभाग शिमला ।सहायक बंदोबस्त अधिकारी संजय कुमार को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त।
  • 2025 बैच के एचएएस अधिकारी राजेश कुमार को एसडीएम भरमौर चंबा।अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट-सह-परियोजना अधिकारी आईटीडीपी कुलबीर सिंह राणा को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त ।
  • 2025 बैच के एचएएस अधिकारी जगदीश चंद को एडीएम काजा जिला लाहौल-स्पीति।एसडीएम काजा शिखा को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया है।
  • 2025 बैच के एचएएस अधिकारी चेतन चौहान को एसडीएम चुराह तिस्सा, जिला चंबा नियुक्त
  • 2025 बैच के एचएएस अधिकारी संजीत शर्मा को असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर अर्की, जिला सोलन। वह नरेंद्र कुमार-दो को इस अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करेंगे।

उत्तराखंड में 16 आईपीएस अफसरों के तबादले

  • वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एडीजी अभिनव कुमार को राज्य खुफिया प्रमुख
  • आईपीएस अधिकारी पीवीके प्रसाद से निदेशक अभियोजन की जिम्मेदारी वापस। अब यह जिम्मेदारी एडीजी एपी अंशुमान देखेंगे। प्रसाद कमांडेंट जनरल होमगार्ड के ही चार्ज पर रहेंगे।
  • अभिनव कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा
  • अमित कुमार सिन्हा से निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला की जिम्मेदारी वापस।
  • एपी अंशुमान को निदेशक अभियोजन
  • विम्मी सचदेवा को पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार से हटाया गया है।
  • आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे से कानून व्यवस्था का चार्ज हटाकर अब निदेशक फोरेंसिक की जिम्मेदारी दी गई है। इआईजी साइबर, एसटीएफ और एएनटीएफ का चार्ज भी रहेगा।
  • आईजी अनंत शंकर ताकवाले को ट्रेनिंग के साथ अब आईजी मानवाधिकार।
  • आईजी सुनील कुमार मीणा को अब कानून व्यवस्था और जीआरपी का चार्ज दिया गया है।

उत्तराखंड पीपीएस तबादले

  • एसएसपी नैनीताल रहे प्रह्लाद नारायण को एसपी विजिलेंस मुख्यालय ।
  • एसएसपी मंजूनाथ टीसी नैनीताल जिला कप्तान होंगे।
  • एसएसपी सीआईडी यशवंत को 31 बटालियन पीएसी का सेनानायक
  • लोकेश्वर सिंह को एसपी मुख्यालय बनाया गया है।
  • एसपी चमोली सर्वेश पंवार को पौड़ी
  • एसपी सुरजीत पंवार को चमोली जिला पुलिस कप्तान
  • एसपी उत्तरकाशी सरिता डोबाल को इंटेलीजेंस मुख्यालय
  • उत्तरकाशी एसपी अब कमलेश उपाध्याय
  • पंकज गैरोला एसपी विकासनगर कत्याल एएसपी हल्द्वानी
  • एएसपी पंकज गैरोला को एसपी विकासनगर (एसपी देहात-2 देहरादून)
  • अभय कुमार सिंह को अब एसपी सिटी हरिद्वार
  • एएसपी प्रकाश चंद को उप प्रधानाचार्य पीटीसी नरेंद्रनगर
  • एएसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल
  • रेनू लोहानी एसपी को आईआरबी द्वितीय
  • एएसपी स्वप्न किशोर सिंह को एएसपी काशीपुर
  • एएसपी मनीषा जोशी को उपसेनानायक पीएसी हरिद्वार
  • एएसपी कमला बिष्ट को एएसपी विजिलेंस नैनीताल ।

HAS/IPS/PPS Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews