जम्मू-कश्मीर में आया 4.1 तीव्रता का भूकंप, महसूस किए गए झटके, पढ़े पूरी खबर

जम्मू-कश्मीर में आया 4.1 तीव्रता का भूकंप, महसूस किए गए झटके, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर आ रही है जहां दोपहर करीब 1:45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि इस भूकंप की तीव्रता 4.1 रिक्टर स्केल पर मापी गई है। फिलहाल इसमें किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर से 289 किमी पूर्वोत्तर दिशा में जमीन से 15 किमी गहराई में था।

यह भी पढ़े…किचन सिंक कैसे साफ करें?

हम आपको बता दें कि धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी हुई है, इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं, ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है, जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहा जाता है, ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर हिलती रहती हैं, जब ये प्लेट बहुत ज्यादा हिल जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है।

यह भी पढ़े…Raksha Bandhan 2022 : बरसात में कहीं फीके न पड़ जाएं त्यौहार के रंग, रक्षाबंधन के लिए रखें ये इंतजाम

गोरतलब है कि भूकंप (Earthquake) की तीव्रता को मापने के लिए रिक्टर स्केल का पैमाना इस्तेमाल किया जाता है, इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल (Richter Magnitude Test Scale) कहा जाता है, रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के अंकों के आधार पर मापा जाता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews