देश में 4 लाख से ज्यादा एक्टिव कोरोना केस, आज 38 हजार नए मामले, इन राज्यों में स्थिति गंभीर

mp coronavirus upadte

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में तीसरी लहर की आशंका के बीच एक बार फिर कोरोना के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में 38948  नए कोरोना पॉजिटिव मिले है और 219 की मौत हो गई, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 4 लाख से ज्यादा हो गई है। इधर, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। केरल में पिछले 24 घंटे में 26,701 नए मामले आए है और 74 लोगों की मौत हुई है।संभावना जताई जा रही है कि पीएम मोदी बड़ा फैसला ले सकते है।

यह भी पढ़े.. MP School : स्कूली छात्रों के लिए सीएम शिवराज सिंह का बड़ा ऐलान

भारत में आज सोमवार को कोरोना वायरस (Coronavirus )संक्रमण के 38,948 नए केस सामने आए हैं और 219 मौत हो गई हैं। वही 43,903 संक्रमित स्‍वस्‍थ होकर घर लौटे।इसी के साथ अब देश में एक्‍ट‍िव केसों की संख्या 4,04,874 हो गई है। राहत भरी खबर ये है कि देश में अभी तक वैक्‍सीनेशन का आंकड़ा 68,75,41,762 हो चुका है।इसके साथ ही कोरोना संक्रमण मामलों की कुल संख्‍या 3 करोड़, 30 लाख, 27 हजार, 627 हो चुकी है जबकि संक्रमण से स्‍वस्‍थ हुए लोगों की कुल संख्‍या 3 करोड़ 21लाख, 81हजार, 995 हो गई है।

यह भी पढ़े.. MP Transfer : मध्य प्रदेश में अधिकारियों के फिर हुए तबादले, यहां देखें लिस्ट

इस आंकड़ों को देखते हुए राज्यों ने सख्ती करना शुरु कर दिया है। तमिलनाडु में 15 सितंबर, हरियाणा में 20 सितंबर, गोवा में 13 सितंबर, केरल में संडे लॉकडाउन के साथ सख्ती बढ़ा दी गई है। वही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी पाबंदियां जारी है। महाराष्ट्र में कुल 52,025 सक्रिय मामलों में से 90.62 प्रतिशत मामले केवल 10 जिलों से हैं, जिनमें से 37,897 यानी 72.84 प्रतिशत मामले इन जिलों पुणे, अहमदनगर, सतारा, सोलापुर, सांगली, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में ही सामने आए है।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की ताजा स्थिति
कुल मामले: 3,30,27,621
सक्रिय मामले: 4,04,874
कुल रिकवरी: 3,21,81,995
कुल मौतें: 4,40,752
कुल वैक्सीनेशन: 68,75,41,762

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews