Cheapest Markets Of Rajasthan : ये हैं राजस्थान के 5 सबसे सस्ते मार्केट, कम कीमतों में खरीदे एक से एक चीजें

Cheapest Markets Of Rajasthan

Cheapest Markets Of Rajasthan : राजस्थान में सबसे ज्यादा किले, महल और रियासतों की यादें बसी हुई है जिसे देखने के लिए हजारों लोग हर साल राजस्थान घूमने के लिए जाते हैं। यहां काफी सारे धार्मिक स्थल होने के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थल भी मौजूद है। राजस्थानी लोग रंग बिरंगी संस्कृति में आज भी रहते हैं। जिसे देखने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी पर्यटक आते हैं।

राजस्थान के व्यंजन और यहां पर घूमने की जगह लोगों को काफी ज्यादा लुभाती है। इतना ही नहीं घूमने आए लोगों को यहां के मार्केट भी सबसे ज्यादा पसंद आते हैं। क्योंकि राजस्थान में कई सारे मार्केट है जो काफी सस्ते हैं। अगर आप भी राजस्थान घूमने के लिए गए हुए हैं या फिर जा रहे हैं तो खरीदारी करने के लिए इन मार्केट का रुख जरूर करें।

यहां आपको सबसे कम और किफायती दामों में कपड़े से लेकर हर चीज खरीदने के लिए मिल जाएगी। राजस्थान की एक खासियत यह भी है कि यहां की हर चीज काफी रंग बिरंगी है। यहां आपको राजस्थानी संस्कृति से जुड़े वस्त्र भी खरीदने के लिए मिल जाते हैं। तो चलिए जानते हैं उन फेमस मार्केट के बारे में –

ये है राजस्थान के फेमस मार्केट –

Cheapest Markets Of Rajasthan

जौहरी बाजार, जयपुर –

अगर आप राजस्थान घूमने के लिए आए है तो एक बार जयपुर के जौहरी बाजार जरूर घूमने के लिए जाए। यहां आपको सोने-चांदी से लेकर कीमती पत्थरों से बने आकर्षक आभूषण खरीदने के लिए मिल जाएगा। महिलाओं के लिए ये मार्किट सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। ये बाजार जटिल कुंदन कलाकारी और पारंपरिक मीनाक्षी आभूषणों के लिए जाना जाता है। यहां आपको साड़ी और लहंगे भी खरीदने के लिए मिल जाते हैं। एक बार जरूर आप इस मार्केट में घूमने के लिए जाए। आपका दिल खुश हो जाएगा।

बापू बाजार, जयपुर –

जयपुर का बापू बाजार भी काफी ज्यादा फेमस है। यहां आपको कई तरह की पारंपरिक वस्तुएं खरीदने का मौका मिल जाता है। इसके अलावा आप इस मार्किट से रंग-बिरंगी मोजरी, साड़ी, पारम्परिक लहंगे, राजस्थानी ज्वेलरी खरीद सकते हैं। ये मार्केट भी महिलाओं के लिए फेमस हैं। अगर आप भी राजस्थान के रंग को पहना चाहते है तो ये मार्केट बेस्ट हैं। यहां आपको लाख की चूड़ियां भी खरीदने के लिए मिल जाती है। इसके लिए यहां होलसेल मार्केट भी है।

अब बात करें जोधपुर के मार्केट की तो यहां भी आपको कई मार्केट घूमने के लिए मिल जाते हैं जो बेहद फेमस है –

घंटाघर बाजार, जोधपुर –

जोधपुर का घंटाघर बाजार मसालों के लिए जाना जाता है। यहां देश ही नहीं विदेशी लोग भी मसाले खरीदने के लिए आते हैं। यहां मार्केट में आने के बाद आपको मसलों की सुगंध महसूस करने को मिलती है जो कई लोगों को काफी पसंद भी आती है। इसके अलावा आप इस मार्केट से प्राचीन वस्तुएं, हस्तशिल्प और कपड़े भी खरीद सकते हैं। लेकिन एक बात ध्यान रखे इसके लिए आपको तोल भाव करना आना चाहिए।

उदयपुर के मार्केट भी सबसे ज्यादा चर्चित हैं –

बड़ा बाजार, उदयपुर –

उदयपुर का बड़ा बाजार सबसे ज्यादा फेमस है। यहां आपको हमेशा भीड़ देखने के लिए मिलेगी। इस मार्किट में आपको छोटी से लेकर बड़ी हर चीज की दुकानें मिल जाएगी। यहां से आप बांधनी वाले सामान, आभूषण ,लहंगा-चोली, साड़ी, जूते, प्राचीन कलाकृतियां, रंगे कपड़े, चमड़े का सामान आदि खरीद सकते हैं। ये मार्किट बाहर से आए लोगों के लिए सबसे ज्यादा खास है।

सदर बाजार, जैसलमेर –

जैसलमेर का सदर बाजार भी पर्यटकों के लिए काफी खास है। यहां आपको थोक मूल्य में सामान खरीदने के लिए मिल जाएगा। आप इस मार्केट से गहने, शॉल, लकड़ी के सामान, स्मृति चिन्ह आदि सब कुछ खरीद सकते हैं। यह राजस्थान के सबसे सस्ते बाजारों में से एक है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews