IAS Transfer: 5 आईएएस अधिकारियों का फेरबदल, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए नवीन पदस्थापना के आदेश

IAS Transfer 2024

IAS Transfer Telangana: तेलंगाना में लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 5 आईएएस अधिकारियों को इधर से इधर किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा एक अधिसूचना जारी की गई है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले फरवरी के पहले दूसरे सप्ताह और जनवरी में भी आईएएस समेत कई विभागों के अफसरों के तबादले किए गए थे।

इनका हुआ तबादला

  • 2015 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल राज जो कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट, आदिलाबाद के रूप में पदस्थ थे। उन्हें स्थानांतरित कर कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट, मेडक के पद पर तैनात किया गया है।
  • राजर्षि शाह आईएएस (2017) को स्थानांतरित कर कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट, आदिलाबाद के रूप में तैनात किया गया है।
  • 2018 बैच के भोरखड़े हेमंत सहदेवराव जो कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट कुमरामभीम-आसिफाबाद के पद पर तैनात थे। उन्हें स्थानांतरित कर अतिरिक्त आयुक्त जीएचएमसी के पद पर तैनात किया गया है।
  • स्नेहा शबरीश आईएएस बैच 2017 को कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट, कुमरामभीम-आसिफाबाद के पद पर तैनात किया गया है।
  • हेमन्त केशव पाटिल, आईएएस बैच 2019 को अतिरिक्त कलेक्टर स्थानीय निकाय नलगोंडा के पद से स्थानांतरित कर अतिरिक्त कलेक्टर (राजस्व) हैदराबाद के पद पर तैनात किया गया है।

IAS Transfer

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews