Hindi News

अगले महीने मिलेगा कर्मचारियों को तोहफा! इतने प्रतिशत बढ़ सकता है महंगाई भत्ता, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी?

Written by:Pooja Khodani
Published:
रक्षाबंधन के बाद केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जनवरी 2025 से 2% महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद संभावना है कि जुलाई 2025 से डीए में 3% बढोत्तरी हो सकती है।आईए जानते है कि AICPI के आंकड़े किस ओर इशारा कर रहे है........
अगले महीने मिलेगा कर्मचारियों को तोहफा! इतने प्रतिशत बढ़ सकता है महंगाई भत्ता, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी?

DA Hike 2025 : केन्द्र सरकार द्वारा हर साल महंगाई को देखते हुए 2 बार कर्मचारियों व पेंशनरों के मंहगाई भत्ते और राहत की दरों में संशोधन किया जाता है, जिसका ऐलान होली और दिवाली के आसपास किया जाता है। जनवरी 2025 से 2 फीसदी डीए बढाया गया था जिसका ऐलान मार्च में हुआ था।

अब अगला डीए जुलाई 2025 से बढ़ाया जाना है, जिसका ऐलान रक्षाबंधन के बाद होने की उम्मीद है।अब तक के AICPI INDEX के अंक पर नजर डाले तो 2 से 3 फीसदी के बीच डीए बढ़ने की उम्मीद है, हालांकि अभी मई जून के अंक आना बाकी है । मई के अंक 30 जून को जारी होंगे जिससे बड़ा संकेत मिलेगा कि जुलाई 2025 से कितना महंगाई भत्ता बढ़ेगा।

जुलाई से 2 या 3 फीसदी बढ़ेगा महंगाई भत्ता?

  • जनवरी 2025 में AICPI INDEX 143.2 ,फरवरी में AICPI-IW 142.8 ,मार्च में 143.0 और अप्रैल में 0.5 अंक की वृद्धि के साथ 143.5 पर पहुंचा है, जिससे डीेए स्कोर 57.95% हो गया है जो 2 से 3 % की ओर संकेत दे रहा है।  अभी मई जून के अंक आना बाकी है जो 30 जून और 31 जुलाई2025 तक जारी होंगे, इसके बाद ही स्प्ष्ट होगा कि जुलाई 2025 से कितना डीए बढ़ेगा।
  • अगर मई जून के आंकड़ों में भी बढ़त हुई तो जुलाई में 3% डीए बढ़ना (55% से बढ़कर 58%) तय माना जा रहा है।अगर गिरावट आई तो जनवरी की तरह 2% तक(55% से 57%) डीए में वृद्धि देखने को मिल सकती है। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है कि जुलाई में कितने फीसदी डीए बढ़ेगा।
  • अगर 2% डीए बढ़ा तो 18,000 बेसिक सैलरी पाने वालों को 10,260 रुपये और 3 % बढ़ा तो 10,440 रुपये का लाभ मिलेगा।नई दरें जुलाई 2025 से लागू होंगी जिसका ऐलान दिवाली से आसपास होने वाली मोदी कैबिनेट बैठक में आने का अनुमान है, ऐसे में एरियर मिलना तय है।

जानें कैसे कैलकुलेट होता है महंगाई भत्ता?

  • केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की गणना करने का एक फॉर्मूला है। फॉर्मूला है: 7वां सीपीसी डीए% = [{पिछले 12 महीनों के लिए एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू (आधार वर्ष 2001=100) का 12 महीने का औसत – 261.42}/261.42×100]

  • यह फॉर्मूला उन केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर लागू होगा जिन्हें सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर वेतन मिलता है। डीए%= (392.83-261.42)/261.42×100 = 50.26

  • पिछले 12 महीनों का औसत सीपीआई-आईडब्ल्यू 392.83 है। फॉर्मूले के मुताबिक, डीए मूल वेतन का 50.28 फीसदी आ रहा है। इसलिए, केंद्र सरकार महंगाई भत्ते को 50% (दशमलव बिंदुओं को नजरअंदाज करते हुए) तक बढ़ा सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews