50 साल के टीचर को हुआ अपनी 20 साल की छात्रा से प्यार, मंदिर में रचाई शादी, देखिए Video

50 साल के टीचर को हुआ अपनी 20 साल की छात्रा से प्यार, मंदिर में रचाई शादी, देखिए Video

50 year old teacher married 20 year old student : कहते हैं प्यार में न उम्र की सीमा होती है न धर्म, जाति, भाषा या सरहदों का बंधन। अगर किसी को प्रेम है तो फिर वो उसके लिए हर दीवार तोड़ देता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है बिहार में जहां एक छात्रा और शिक्षक के बीच प्रेम हुआ और फिर उन्होने तीस साल के उम्र के फासले को दरकिनार करते हुए शादी कर ली।

छात्रा को हुआ अपने टीचर से प्रेम

ये अजब प्रेम की गजब कहानी है बिहार के समस्तीपुर की। जानकारी के मुताबिक रोसड़ा की रहने वाली 20 साल की श्वेता कुमारी को अपनी अंग्रेजी सुधारनी थी। वो इंग्लिश की कोचिंग लेने जाती थी लेकिन इसी दौरान उसे अपने 50 साल के टीचर संगीत कुमार से प्रेम हो गया। धीरे धीरे संगीत कुमार को भी श्वेता अच्छी लगने लगी और वो भी उसके इश्क में पड़ गए। इन्होने एक साथ जीने मरने की कसमें खाई और शादी का फैसला कर लिया। आखिर गुरुवार को उन्होने समस्तीपुर के एक मंदिर में जाकर शादी कर ली। इस दौरान उनके कुछ परिचित भी मौजूद रहे। शादी का वीडियो भी बनाया गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मटुकनाथ-जूली की लव स्टोरी याद आई

इंग्लिश टीचर संगीत कुमार की पत्नी का कई साल पहले देहांत हो गया था। इसके बाद उन्होने दूसरी शादी नहीं की थी। । इस प्रेम कहानी ने एक बार फिर मटुकनाथ और जूली की दास्तां याद दिला दी है। साल 2006 में पटना विश्वविद्यालय में हिंदी के प्रोफेसर मटुकनाथ और उनकी छात्रा जूली की लव स्टोरी बहुत चर्चित हुई थी। इस मामले पर खासा हंगामा भी हुआ था, मटुकनाथ ने अपने परिवार को छोड़ दिया था और उन्हें विश्वविद्यालय से निलंबित कर दिया गया था। अब फिर एक शिक्षक और छात्रा के बीच प्रेम और शादी की घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”779852592″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews